मोदी जी ने 16000 करोड़ में अपने लिए दो विमान लिए और खरबपति दोस्तों को इस देश का पूरा एयर इंडिया 18000 करोड़ में बेच दिया: प्रियंका गांधी

 BY- FIRE TIMES TEAM

उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस चुनाव को 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है।

विपक्ष के तौर पर कांग्रेस, बसपा और सपा ने चुनावी तैयारी शुरू कर दिया है। प्रियंका गांधी की अगुवाई में बनारस में कांग्रेस ने किसान न्याय यात्रा से चुनावी बिगुल बजा दिया है।

छह लोगों की हत्या करने वाले व्यक्ति को पुलिस ‘निमंत्रित’ कर रही है: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने किसान न्याय रैली में कहा, “क्या आपने किसी देश में देखा है कि छह लोगों को कुचलने वाले व्यक्ति को पुलिस उनसे बात करने के लिए ‘निमंत्रित’ कर रही है। कभी भी किसी देश के इतिहास में ऐसा नहीं देखा होगा।”

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री लखनऊ आ सकते हैं लेकिन दो घण्टे की दूरी लखीमपुर नहीं जा सकते हैं। 

मोदी जी ने पिछले साल 16,000 करोड़ रुपये में अपने लिए दो विमान खरीदे थे। उन्होंने अपने अरबपति दोस्तों को सिर्फ 18,000 करोड़ रुपये में इस देश का पूरा एयर इंडिया बेच दिया।

उन्होंने किसान, नौजवान, महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा देश में सिर्फ प्रधानमंत्री, मंत्री और उनके खरबपति दोस्त सुरक्षित हैं।

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *