किसानों द्वारा किये गए भारत बंद के खिलाफ कंगना ने किया ट्वीट

BY- FIRE TIMES TEAM

केंद्र के नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है जिसपर अभिनेत्री कंगना रनौत ने काव्यात्मक शैली में इस मामले पर अपनी राय दी है।

अभिनेत्री कंगना रनौत जिन्हें बॉलीवुड की क्वीन भी कहा जाता है, सोशल मीडिया पर सबसे सक्रिय हस्तियों में से एक है।

कंगना ने आध्यात्मिक नेता सद्गुरु जग्गी वासुदेव के एक वीडियो के साथ अपने विचारों को ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में सद्गुरु वासुदेव को विरोध प्रदर्शनों के बारे में बात करते देखा जा सकता है।

कंगना ने ट्वीट किया, “आओ भारत को बंद कर देते हैं, यूँ तो तूफ़ानों कि कमी नहीं इस नाव को, मगर लाओ कुल्हाड़ी कुछ छेद भी कर देते हैं, रह रह के रोज़ मरती है हर उम्मीद यहाँ, देशभक्तों से कहो अपने लिए देश का एक टुकड़ा अब तुम भी माँग लो, आजाओ सड़क पे और तुम भी धरना दो, चलो आज यह क़िस्सा ही ख़त्म करते हैं।”

कंगना रनौत शुरू से ही किसान आंदोलन के खिलाफ अपनी राय देती आ रही हैं। उन्होंने विरोध कर रहे किसानों के खिलाफ पहले भी ट्विटर पर काफी कुछ लिखा है।

हाल ही में किसानों का विरोध करने को लेकर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने कंगना को खरी-खरी सुनाई थी।

बता दें कि, किसान केंद्र द्वारा लाये गए तीन नए कृषि कानूनों का विरोध काफी दिनों से कर रहे हैं। किसानों ने दिल्ली की सीमाओं को विरोध करने के लिए चुना है और वही शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठे हैं।

मुख्य रूप से हरियाणा और पंजाब के किसान, केंद्र कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर एक सप्ताह से अधिक समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

किसान तीन अध्यादेशों का विरोध कर रहे हैं – किसान उत्पादन व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) अध्यादेश 2020, किसान (अधिकारिता और संरक्षण) आश्वासन और कृषि सेवा अध्यादेश 2020 और आवश्यक वस्तु (संशोधन) अध्यादेश 2020 – जो कि सितंबर में पारित किए गए थे। उन्हें 27 सितंबर को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा कानूनों पर हस्ताक्षर किए गए थे।

यह भी पढ़ें- Farmer’s Protest: MSP, APMC जैसे मुद्दों पर किसानों के आगे झुकेगी Modi Govt?

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *