यूपी: मुज्जफरनगर के गोड़िया मठ आश्रम में बच्चों का लंबे समय तक होता रहा यौन शोषण; अब मामला हुआ उजागर

 BY- FIRE TIMES TEAM

जहाँ एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात हो रही है वहीं दूसरी ओर लड़कियों के शोषण की खबरें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपने शासन को सबसे अच्छा बताने की कोई कसर नहीं छोड़ रही है लेकिन यहां भी कई ऐसी घटनाएं हुई हैं जो प्रश्नचिन्ह लगा देता है?

अब ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सामने आया है जहां के आश्रम में लड़कों का शोषण किया गया। यहां एक लंबे समय तक बच्चों को का यौन शोषण होता रहा लेकिन किसी को कानों-कान खबर नहीं हुई। अब लंबे समय के बाद मामला उजागर हुआ तो प्रशासन की आंखे खुली रह गईं।

आश्रम से 10 लड़कों को बचाया गया जो इस आश्रम में रहते थे। ये सभी बच्चे 7 से 10 वर्ष के बताए जा रहे हैं। जानकारी मिली है कि इन लड़कों को पढ़ाई का झांसा देकर आश्रम में लाया गया था।

इन बच्चों का न केवल यौन शोषण किया गया बल्कि आश्रम में जमकर काम कराया गया। पशुओं के चारे की पूरी जिम्मेदारी इन्हीं लड़कों पर छोड़ दी गई। चार मासूम बच्चों के साथ यौन शोषण की पुष्टि हुई है।

मामला सामने आने के बाद आश्रम के मालिक स्वामी भक्ति भूषण के खिलाफ न केवल मामला दर्ज किया गया है बल्कि उसे गिरफ्तार भी किया गया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध) के साथ-साथ यौन अपराधों में भी मामला दर्ज किया गया है।

 

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *