UPSC 2021: जेएनयू की पूर्व छात्रा श्रुति शर्मा ने किया टॉप, जामिया कोचिंग अकादमी को दिया श्रेय

 BY-FIRE TIMES

संघ लोक सेवा आयोग ने 2021 सिविल सेवा के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसमें टॉप 10 में से 5 नाम लड़कियों के हैं। इस बार की टॉपर श्रुति शर्मा हैं। शुरू की तीन टॉपर भी इस बार लड़कियां ही हैं।

शर्मा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी (आरसीए) में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की। ऑल इंडिया टॉपर सहित कुल 23 उम्मीदवारों ने जामिया आरसीए से सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की है।

UPSC CSE के अंतिम परिणाम में अंकिता अग्रवाल ने दूसरा स्थान हासिल किया और चंडीगढ़ की गामिनी सिंगला ने तीसरा स्थान हासिल किया।

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *