COVID-19: सूरत में घर जाने को बेकरार 1000 से अधिक प्रवासी मजदूर पुलिस से भिड़े

BY- FIRE TIMES TEAM

गुजरात के सूरत जिले में लगभग 1,000 प्रवासी मजदूर शनिवार को पुलिस से भिड़ गए, उनकी मांग थी कि उन्हें घर वापस भेजा जाए।

पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया और 60 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया। अन्य 60 को हिरासत में लिया गया है।

इसी हफ्ते की शुरुआत में सूरत शहर में एक ऐसी घटना घटी थी। कथित तौर पर पथराव के बाद पुलिस को कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए आंसूगैस का भी इस्तेमाल करना पड़ा।

शनिवार को प्रवासी मजदूर हजीरा के औद्योगिक शहर के पास मोरा गांव में इकट्ठा हुए और विरोध प्रदर्शन किया जिसमें उनकी मांग थी कि जिला प्रशासन उनके घर वापस (उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा) जाने की व्यवस्था करे।

सूरत के संयुक्त पुलिस आयुक्त डीएन पटेल ने बताया कि सुबह 8 बजे के आसपास 500 से 1,000 लोग साइट पर इकट्ठा हुए।

उन्होंने कहा, “उचित बल का उपयोग किया गया था। लगभग 55 से 60 गिरफ्तार किए गए, और 50 से 60 को हिरासत में भी लिया गया है।”

 

सूरत गुजरात में प्रवासी श्रमिकों का एक केंद्र है और उनमें से अधिकांश कपड़ा, बिजली करघे और निर्माण स्थलों में कार्यरत हैं।

कोरोनावायरस महामारी के दौरान देशव्यापी लॉक डाउन 25 मार्च को शुरू हुआ था और अब इसे 17 मई तक बढ़ा दिया गया है।

लॉक डाउन की वजह से देश भर में हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर दूसरे प्रदेशों में अपने घर से दूर फसे हुए हैं और कई लोगों ने मजबूरी में पैदल ही अपने घर की तरफ चलना शुरू कर दिया है।

कुछ की भी रास्ते में मौत हो गई, और अन्य को राज्य की सीमाओं के बंद होने के बाद वापस लौटने के लिए मजबूर किया गया।

प्रवासी मजदूरों को घर पहुँचने में मदद करने के लिए केंद्र अब श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। हालांकि, कई अभी भी घर वापस जा रहे हैं।

राज्य के पड़ोसी महाराष्ट्र में एक मालगाड़ी के उनके ऊपर से गुजरने के बाद शुक्रवार को कम से कम 16 प्रवासी मजदूर मारे गए। रेल पटरी के किनारे घूम रहे छुटपुट प्रवासी पटरियों पर ही सो गए थे।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, गुजरात में कोरोनवायरस के 7,402 मामले हैं। COVID -19 की वजह से राज्य में 449 लोगों की मौत हुई है।

Visit Our Facebook Page Click Here

 

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *