लॉकडाउन के बीच यूपी में भाजपा नेता के रिश्तेदार ने गोली मारकर की महिला की हत्या


BY- FIRE TIMES TEAM


जहां देशभर में लॉकडाउन है, कोरोना का संकट गहराया जा रहा है। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में अभी भी हत्याएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।

उत्तर प्रदेश के कासगंज में सनसनी खेज वारदात सामने आई है। यहां भाजपा नेता के एक रिश्तेदार ने सरेआम गोली मारकर एक महिला की हत्या कर दी। लोगों के दहसत इतनी थी कि घर से वीडियो बनाते रहे लेकिन हमलावर को रोकने का प्रयास नहीं किया।

वारदात के पहले महिला गिड़गिड़ाती रही लेकिन हमलावर ने एक न सुनी। बताया जा रहा है कि हमलावर दिव्यांग है। पुलिस के अनुसार उसे पकड़ लिया गया।

यह पूरा मामला सोरो कोतवाली क्षेत्र के गाँव होडलपुर का है। यहां 65 वर्षीय महिला जो कि हरिशंकर की पत्नी थी रहती थी। इस महिला का पति तीन से लापता था। इनके कोई संतान भी नहीं थी।

इसी गांव में मोनू भी रहता था, जिसकी नजर महिला के मकान पर थी। इसी लालच को लेकर मोनू ने महिला की हत्या की है।

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *