कोरोना के कारण गुजरात के कद्दावर कांग्रेसी नेता की अहमदाबाद में मौत


BY- FIRE TIMES HINDI


गुजरात के कद्दावर कांग्रेसी नेता बदरुद्दीन शेख की कोरोना के कारण मौत ही गई। उनकी उम्र 68 साल थी। 15 अप्रैल को जांच में कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनको अहमदाबाद के एसवीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। वह कई दिनों से वेंटिलेटर पर थे। 15 अप्रैल के दो दिन बाद से उनकी हालत में कोई सुधार नहीं आया था।

गुजरात के कांग्रेस प्रवक्ता जयराम सिंह ने बताया कि बदरुद्दीन शेख कांग्रेस के बड़े नेता थे। उनके निधन से कांग्रेस को गुजरात में बड़ा धक्का लगा है।

बदरुद्दीन शेख बेहरामपुरा से कांग्रेस का प्रतिनिधित्व भी कर रहे थे।

2019 के अक्टूबर में कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देते हुए कहा था कि मुसलमानों से इस पार्टी में भेदभाव हो रहा है।

बदरुद्दीन शेख का जन्म 13 सितंबर 1952 को हुआ था।  अहमदाबाद के एच.के आर्ट कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था। गुजरात यूथ कांग्रेस के 1985 से 1990 तक जनरल सेक्रेटरी रहे थे। वर्ष 2010 में अहमदाबाद महानगर पालिका में विपक्ष के नेता भी रहे। गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता भी रह चुके हैं।

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *