कोयंबटूर: पेरियार की प्रतिमा पर बदमाशों ने डाला भगवा रंग

BY- FIRE TIMES TEAM

शुक्रवार सुबह कोयंबटूर में उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई जब थानथाई पेरियार ईवी रामासामी की प्रतिमा, जो सुंदरपुरम में है, पर बदमाशों द्वारा भगवा पेंट डाल दिया गया।

स्थानीय लोगों ने सुबह मूर्ति को भगवा रंग से असमान रूप में रंगा हुआ पाया।

बाद में पता चला कि बदमाशों ने पिछली रात को रंग लगाया था।

वे लोग फिर मौके पर जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

इस बीच, घटनास्थल पर एक पुलिस बल भी तैनात किया गया और पोदनूर पुलिस घटना की जांच कर रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा किया और प्रारंभिक जांच की।

प्रतिमा को 25 साल पहले थानथई पेरियार पसाराई द्वारा स्थापित किया गया था और इसका उद्घाटन द्रविड़ कज़गम अध्यक्ष के वीरमणि ने किया था।

(SOURCE- NEWINDIANEXPRESS)

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *