CORONA: ब्राजील को पछाड़ कर भारत दूसरे नंबर पर, पिछले 24 घण्टे में रिकार्ड 90 हजार मामले, संक्रमितों का आंकड़ा 41 लाख के पार

BY – FIRE TIMES TEAM

देश में रोजाना कोरोना वायरस के रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को देशभर में कुल 90 हजार 600 मामले सामने आए। पिछले पांच दिनों की बात करें तो लगातार कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों में वृद्धि दर्ज की गई है। अब तक संक्रमितों की संख्या बढ़कर 41,13,812 हो गई है।

संक्रमण के मामले में भारत ने ब्राजील (41 लाख ) को पीछे छोड़ दिया है। इस तरह दुनिया भर में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर आ गया है।

अमेरिका की बात करें तो वहां कोरोना संक्रमण के 62 लाख से ज्यादा केस हैं। और मरने वालों की संख्या 1 लाख 88 हजार को पार कर गई है। वहीं ब्राजील में 40 लाख 91 हजार कोरोना केस के साथ मरने वालों की संख्या 1 लाख 25 हजार से ज्यादा है।

भारत में एक दिन में कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या करीब 70,072 है। जिससे कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 31,07,223 हो गई है। इस तरह अब देश में कोरोना से ठीक होने की दर 77.23 प्रतिशत हो गई है।

शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घण्टों में 1,065 लोगों की मौत कोरोना से हो गई। अब तक कोरोना से देश भर में 70,626 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद मृत्यु दर 01.73 फीसदी हो गई।

अब तक देश में कुल 4,88,31,145 सैम्पल टेस्ट किये गये। रिकवरी रेट 77.32 फीसदी है। रोजाना देश में 10-11 लाख सैम्पल कोरोना टेस्ट के लिए कलेक्ट किये जाते हैं। मौजूदा समय में  8.50 लाख से ज्यादा कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है।

सबसे ज्यादा मामले देश के पांच राज्यों से आयें हैं। जिनमें ज्यादा संख्या दक्षिण भारतीय राज्यों की है। पिछले 24 घण्टों में महाराष्ट्र, आन्ध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश से 51,324 मामले सामने आये हैं। इसमें भी सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र (19,218 मामले) से हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोविड-19 के मामले में मृत्यु दर में गिरावट आई है। पहले यह 01.81 थी और अब 01.73 हो गई है। लेकिन केन्द्र सरकार ने कहा है कि किसी भी हालत में मृत्यु दर 1 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा टेस्ट करवाये जाएं।

आइए जानते हैं 5 सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित राज्यों का हाल –

महाराष्ट्र    – 

कुल केस – 8,83,862

मौंतें – 26,276

सक्रिय मामले – 2,21,012

आन्ध्र प्रदेश –

कुल केस – 4,87,331

मौंतें – 4,347

सक्रिय मामले – 1,00,880

तमिलनाडु –

कुल केस – 4,57,697

मौंतें – 7,748

सक्रिय मामले – 51,583

कर्नाटक –

कुल केस – 3,89,223

मौंतें – 6,317

सक्रिय मामले – 99,617

उत्तर प्रदेश –

कुल केस – 2,59,765

मौंतें – 3,843

सक्रिय मामले – 59,963

दिल्ली –

कुल केस – 1,88,893

मौंतें – 4,538

सक्रिय मामले – 19,870

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *