BY – FIRE TIMES TEAM
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में टाउन हॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर उस समय हंगामा मच गया, जब एक महिला कार्यकर्ता ने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्वांचल सह प्रभारी सचिन नायक के सामने ही उपचुनाव प्रत्याशी को रेप आरोपी बताते हुए टिकट दिए जाने का विरोध किया।
महिला कार्यकर्ता ने राष्ट्रीय सचिव को सम्मानित करने के बहाने उनके ऊपर गुलदस्ता फेंक दिया। जिसके बाद मौंके पर मौजूद पुरूष कार्यकर्ताओं ने महिला की पिटाई शुरू कर दी। वहीं कुछ कार्यकर्ता बीचबचाव करते भी नजर आए।
इतना ही नही उस महिला कार्यकर्ता के साथ 3 और महिलायें आईं थी, वे भी कांग्रेस कार्यकर्ता थी। उनकी भी पिटाई पुरूष कार्यकर्ताओं ने की। और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
दरअसल देवरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक जन्मेजय सिंह थे। उनकी असामयिक मौत होने के कारण यह सीट खाली हो गई थी। जिसके लिए 3 नवंबर को उपचुनाव होने हैं।
इसी सीट से कांग्रेस ने एक कार्यकर्ता मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। जिसको लेकर पार्टी कार्यालय पर शनिवार को बैठक चल रही थी। इसी दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ता तारा देवी राष्ट्रीय सचिव को सम्मानित करने के बहाने उन पर गुलदस्ता फेंक दिया। और उसके बाद दागी प्रत्याशी को टिकट देने का विरोध करने लगी।
वहीं रीता देवी ने इस मामले में बताया कि वह 4 साल से कांग्रेस पार्टी की कार्यकर्ता हैं। महिला नेता का कहना है कि पार्टी ने एक रेप आरोपी को टिकट देकर गलत किया है। हमें साफ-सुथरे छवि वाले लोगों को टिकट देना चाहिए।
यही बात करने के लिए वह राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक से मिलने गई थी। उन्होंने उन्हें गुलदस्ता नहीं मारा। प्रत्याशी का विरोध करने के कारण ही कार्यकर्ताओं ने उनकी पिटाई कर दी।
वहीं कांग्रेस प्रत्याशी मुकुंद भास्कर का कहना है कि महिला कार्यकर्ता के द्वारा लगाये गये आरोप बेबुनियाद हैं, अदालत ने अभी तक उन्हें दोषी नहीं ठहराया है, और न ही कोई सजा सुनाई है।
One comment
Pingback: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में AAP के आने से SP-BSP और कांग्रेस की क्या होगी स्थिति? - Fire Times Hindi