यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन, एम्स में थे भर्ती

BY – FIRE TIMES TEAM

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का आज निधन हो गया। उन्होंने आज सुबह 10:40 मिनट पर अंतिम सांस ली। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव ( गृह ) अविनाश कुमार अवस्थी ने यह जानकारी दी है।

योगी के पिता उत्तराखंड में पौड़ी जिले के यमकेश्वर के गांव पंचूर के रहने वाले थे। उनकी उम्र करीब 89 वर्ष थी।

आनंद सिंह बिष्ट उत्तराखंड के फॉरेस्ट रेंजर पद से 1991 में रिटायर हुए थे।

आनंद सिंह बिष्ट को लंबे समय से आंत की समस्या थी। इन्हें ऐम्स में इसी महीने की 14 तारीख को भर्ती कराया गया था। और ये वेंटिलेटर पर थे। इससे पहले भी वह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए कई बार एम्स में भर्ती हो चुके थे।

आज ही केंद्रीय मंत्री अमित शाह योगी का हालचाल लेने एम्स पहुंचे थे।

योगी आदित्यनाथ को इस बात की जानकारी दे दी गई है।  खास बात ये है कि जब यह खबर सीएम को दी गई, तब वह corona संकट पर बनी टीम-11 की मीटिंग कर रहे थे। खबर मिलने के बाद भी मीटिंग को रोका नहीं गया। पिता के अंतिम संस्कार में योगी के जाने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *