दुनिया में एक दिन में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले भारत में; क्या अब भी प्रधानमंत्री कहेंगे हम बेहतर कर रहे?

 BY- FIRE TIMES TEAM

भारत में कोरोना काफी तेजी से फैल रहा है। अब तक 35 लाख से ज्यादा मामले हो चुके हैं और करीब 64 हजार लोगों ने इस वायरस के कारण अपनी जान खो दी है। जबकि पूरी दुनिया में 2.5 करोड़ मामले सामने आ चुके हैं और 8.5 लाख लोगों की जान जा चुकी है।

जब भारत में कोरोना पैर पसार रहा था और मामले इतनी तेजी से नहीं बढ़ रहे थे तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोल रहे थे कि हम दुनिया के अन्य देशों से बेहतर कर रहे हैं। शायद वह अब भी बोल सकते हैं जब 64 हजार लोगों की जान जा चुकी है।

पहले कोरोना के मामले इतनी तेजी से नहीं बढ़ रहे थे जितनी तेजी से अब बढ़ रहे हैं। जहां अन्य देश में कोरोना के मामले कम हो रहे हैं वहीं भारत में इसमें तेजी आ रही है।

पिछले 24 घंटे में अब तक एक दिन के हिसाब से सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। भारत में बीते 24 घंटे में 78 हज़ार 761 पॉजिटिव केस सामने आए हैं वहीं इस बीच 948 लोगों की जान चली गई।

अमेरिका में एक दिन में सबसे ज्यादा मामले 24 जुलाई को सामने आए थे। उस दिन वहां कुल 78 हज़ार 586 पॉजिटिव केस आये थे। इस हिसाब से अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा मामले भारत में सामने आए हैं।

इसी हिसाब से यदि हम आगे बढ़ते रहे तो बहुत जल्द पहले पायदान पर पहुंच जाएंगे। और तब शायद ही प्रधानमंत्री यह कह पाएं कि हम अन्य देशों की तुलना में बेहतर कर रहे हैं। यह खतरनाक स्थिति आये उससे पहले हमें स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर करना होगा।

भारत में महाराष्ट्र राज्य कोरोना के मामलों को लेकर सबसे आगे चल रहा है। यहां अब तक करीब 8 लाख मामले सामने आ चुके हैं और 24 हज़ार 103 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं दिल्ली में अब तक 1 लाख 71 हज़ार 366 केस सामने आए हैं और 4404 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। असम जैसे राज्य में भी 1 लाख से ज्यादा मामले हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें: अनलॉक-4ः जानिए 7 सितम्बर से मेट्रो रेल को हरी झंडी के अलांवा और क्या-2 खुलेंगे ?

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *