बिहार के चुनाव की विगुल बज चुकी है। पार्टियों ने जमकर प्रचार प्रसार भी करना शुरू कर दिया है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो चुका है।
अब बिहार से ही एक खबर आ रही है जिसके बाद विपक्ष बीजेपी पर जमकर हमलावर होने वाला है। दरअसल नेपाल पुलिस ने एक भाजपा नेता प्रमोद सिन्हा के भाई के घर से 12 करोड़ रुपये से अधिक के 22 किलोग्राम सोने के स्लैब बरामद किए हैं।
प्रमोद सिन्हा पूर्वी चंपारण जिले की रक्सौल सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं।
स्थानीय एसपी गंगा पंत ने आज मीडिया को बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शनिवार को भारत-नेपाल सीमा के करीब बीरगंज इलाके में स्थित भाजपा उम्मीदवार के भाई अशोक सिन्हा के फ्लैट पर छापा मारा। यहां से पुलिस को 22.57 किलोग्राम सोना, 5 किलो चांदी और 2 किलो चांदी के गहने बरामद किए।
पुलिस का मानना है कि जब्त की गई धातुएँ तस्करी से संबंधित हो सकती हैं, हालांकि मामले की जांच चल रही है।
भाजपा प्रत्याशी के भाई के अनुसार, उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया और पैतृक संपत्ति की बिक्री के बाद खरीदे गए पैसों से धातु खरीदी।