प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक: 180 देशों की लिस्ट में भारत 142वें स्थान से पहुंचा 150वें स्थान पर

 BY- FIRE TIMES
  • साल 2022 के प्रेस इंडेक्स में भारत 150वें स्थान पर पहुंचा।

रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स की प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में 180 देशों की लिस्ट में भारत 142वें स्थान से लुढ़ककर 150वें स्थान पर पहुँच गया है। साल 2016 में भारत इस इंडेक्स में 133वें स्थान पर था।

रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि नेपाल को छोड़कर भारत के पड़ोसियों की रैंकिंग में भी गिरावट आई है। जिसमें पाकिस्तान को 157वें, श्रीलंका को 146वें, बांग्लादेश को 162वें और म्यांमार को 176वें स्थान पर रखा गया है।

आरएसएफ 2022 वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स के अनुसार नेपाल वैश्विक रैंकिंग में 76वें स्थान पर पहुंच गया है। पिछले साल, हिमालयी राष्ट्र को 106वें, पाकिस्तान को 145वें, श्रीलंका को 127वें, बांग्लादेश को 152वें और म्यांमार को 140वें स्थान पर रखा गया था।

इस साल नॉर्वे (प्रथम) डेनमार्क (दूसरा), स्वीडन (तीसरा) एस्टोनिया (चौथा) और फ़िनलैंड (पांचवां) ने शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि उत्तर कोरिया 180 देशों और क्षेत्रों की सूची में सबसे नीचे रहा।

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *