डबल इंजन की सरकार फिर भी बिहार, झारखंड के बाद सबसे गरीब यूपी क्यों?

 BY- FIRE TIMES

उत्तर प्रदेश में अगले साल चुनाव होने हैं। योगी सरकार अपने कामकाज का जोर शोर से प्रचार प्रसार कर रही है। योगी सरकार की उपलब्धियों का दिल्ली तक प्रचार किया जा रहा है।

कई जगह पोस्टर लगाए गए हैं जिनमें यूपी को नम्बर वन बताया जा रहा है। जिसमें रोजगार, निवेश जैसे मामले दर्शाए गए हैं।

इस बीच नीति आयोग की एक रिपोर्ट आई है जिसमें यूपी को बिहार, झारखंड के बाद सबसे गरीब प्रदेश बताया गया है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि यूपी में करीब 37 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं।

इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यूपी में बच्चे और किशोरों की मृत्यु दर देश के अन्य राज्यों से ज्यादा है।

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *