उन्नाव: टिकट न मिलने से लगा ऐसा झटका कि भाजपा नेत्री को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

 BY- FIRE TIMES TEAM

राजनीति में कब क्या हो जाये किसी को पता नहीं। पार्टी के अंदर क्या चल रहा है यह कद्दावर नेताओं को भी नहीं पता चलता। खासकर चुनाव के समय तो बिल्कुल ही माहौल बदला सा रहता है। किसको पार्टी अपने सिंबल पर चुनाव लड़वा दे यह तब तक सुनिश्चित नहीं होता जब तक घोषणा न हो जाये।

उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। कुलदीप सेंगर बीजेपी से लड़कर यहाँ से जीते थे बाद में वह निलंबित हो गए।

इस सीट से कई प्रत्याशियों ने पहले से ही तैयारी करनी शुरू कर दी थी। इसमें सपा नेता बदलू खां, भाजपा नेत्री ममता सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीकांत कटियार जैसे नाम शामिल हैं।

अब भाजपा ने टिकट श्रीकांत कटियार को दे दिया और समाजवादी पार्टी ने सुरेश कुमार पाल को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

पार्टी ने जैसे ही टिकट का ऐलान किया वैसे ही कई लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। अब चाहे वह सपा नेता बदलू खां हों या भाजपा नेत्री ममता सिंह।

ममता सिंह तो टिकट न मिलने से अवसाद में चली गईं। उन्हें आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि टिकट न मिलने के कारण उनको गहरा सदमा लगा है। इसी वजह से उनकी तबियत काफी बिगड़ गई है।

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *