एक फैन धोनी से मिलने 1436 किमी पैदल चलकर हरियाणा से पहुंचा रांची : धोनी ने गले लगाया, बुक कर दी वापसी में फ्लाइट

 BY- FIRE TIMES

जब भी क्रिकेट की बात आती है तो कुछ चुने हुए खिलाड़ियों का जिक्र जरूर हो जाता है उनमें से एक हैं महेंद्र सिंह धोनी। भले वह अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिए हों लेकिन आज भी करोडों दिलों की धड़कन हैं धोनी।

अब एक धोनी के एक फैन ने वो किया है जो अमूमन देखने को नहीं मिलता। खबर के अनुसार धोनी का एक जबरा फैन अपने गांव से पैदल चलकर धोनी से मिलने रांची पहुँच गया।

हरियाणा के रहने वाले अजय गिल नाम के व्यक्ति महेंद्र सिंह धोनी के बहुत बड़े फैन हैं। अजय गिल नेआ महेंद्र सिंह धोनी से मिलने के लिए कोई अनोखा तरीका अपनाया। वह हरियाणा के अपने गांव से पैदल पैदल चलकर ही महेंद्र सिंह धोनी से मिलने रांची पहुंच गए।

जब महेंद्र सिंह धोनी को अपने इस जबरा फैन की खबर का पता चला तो उन्होंने भी अजय गिल से गर्मजोशी के साथ मिले। उन्होंने अपने फार्म हाउस पर अजय का जोरदार स्वागत किया और उनके ठहरने की व्यवस्था भी कराई।

इसके साथ ही धोनी ने अजय की वापसी का फ्लाइट में टिकट कराया। जिससे अजय गिल काफी खुश हुआ। उसने धोनी की खूब तारीफ भी की।

 

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *