पेट्रोल दामों पर टैक्स डकैती बढ़ती जा रही है; कहीं चुनाव हों तो थोड़ी रोक लगे: राहुल गांधी

 BY- FIRE TIMES

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम आम जनता की परेशानियों को और बढ़ा रहे हैं। पेट्रोल 100 के पार तो डीजल भी शतक लगाने वाला है। कुछ जगह तो डीजल भी 100 को पार कर गया है।

ऐसे में बढ़ते दामों की राजनीति भी खूब हो रही है। विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमला कर रहा है लेकिन उसका कोई खास असर नहीं हो रहा है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी बढ़ती हुई कीमतों को लेकर सरकार को लगातार घेरते रहे हैं। अब उन्होंने ट्वीट करके मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, ‘पेट्रोल दामों पर टैक्स डकैती बढ़ती जा रही है। कहीं चुनाव हों तो थोड़ी रोक लगे।’

आपको बता दें कि अगले साल उत्तर प्रदेश के साथ चार अन्य प्रदेशों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में विपक्ष बढ़ते हुए दामों को एक मुद्दा बनाना चाहता है।

प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव भी बढ़ती हुई महंगाई को लेकर मोदी सरकार को लगातार घेर रहे हैं। यूपी में चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी लगातार प्रयास कर रही हैं कि वह कांग्रेस की स्थिति बेहतर कर सकें।

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *