photo: twitter

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गोगोई का 84 वर्ष की उम्र में निधन

BY – FIRE TIMES TEAM

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गोगोई का सोमवार को निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे। उन्हें अगस्त माह में कोरोना हुआ था और वह ठीक भी हो चुके थे। लेकिन दोबारा कुछ दिनों से उनकी तबियत ज्यादा गंभीर थी। इसकी जानकारी असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने दी।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता को इलाज गोहाटी मेडिकल कॉलेज (जीएमसीएच) में चल रहा था। उनके शरीर के अंगो ने काम करना बंद कर दिया था, इसलिए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उन्होंने आज शाम 5 बजकर 35 मिनट पर अंतिम सांस ली।

तरूण गोगोई तीन बार असम के मुख्यमंत्री रहे थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक जताया है।

उनका जन्म 1 अप्रैल 1936 को हुआ था। वे 2001 से 2016 तक असम के मुख्यमंत्री रहे। गोगोई ने कांग्रेस को लगातार तीन विधानसभा चुनावों में जीत दिलाई। सबसे लंबे समय तक असम का मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है।

गोगोई 6 बार लोकसभा के लिए भी चुने गये। वे 1971 से 1985 तक तीन बार जोरहाट से सांसद रहे। उसके बाद 1991-96 और 1998-2002 के दौरान कालीबेर के सांसद रहे। अभी उनके बेटे गौरव गोगोई सांसद हैं।

 

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *