उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 40 प्रतिशत टिकट महिला उम्मीदवारों को देगी

 BY- FIRE TIMES

महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने घोषणा की कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 40 प्रतिशत टिकट महिला उम्मीदवारों को देगी।

महिलाओं से राजनीतिक क्षेत्र में आगे आने का आग्रह करते हुए प्रियंका ने कहा कि इस कदम से उत्तर प्रदेश में महिलाओं की समान भागीदारी सुनिश्चित होगी। वह आज लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थीं।

इस प्रेस कांग्रेस में उन्होंने उन्नाव की बेटी, चंदोली की बेटी, लखनऊ की वाल्मीकि बेटी रमेश चंद्र की बेटी का जिक्र करते हुए राजनीतिक भागीदारी की बात की।

उन्होंने कहा , “इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुछ महिला छात्रों ने बताया कि परिसर और छात्रावासों के नियम पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग थे। यह उनके लिए फैसला है। यह फैसला उस महिला के लिए है जिसने गंगा यात्रा के दौरान मुझसे कहा था कि उसके गांव में कोई स्कूल नहीं है.”

प्रियंका गांधी ने कहा कि योग्यता और किए जा रहे कार्य के आधार पर टिकट दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले साल चुनाव होना है। 2017 के चुनावों में समाजवादी पार्टी के साथ चुनाव लड़ा था, कांग्रेस 114 सीटों में से सिर्फ सात पर ही जीत पाई थी।

उधर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया ने रविवार को घोषणा की कि प्रियंका उत्तर प्रदेश में पार्टी के चुनाव प्रचार का चेहरा होंगी।

प्रियंका गांधी लगातर उत्तर प्रदेश में मुद्दों उठाती रही हैं। चाहे वह हाथरस का मामला हो या लखीमपुर का। वह पुलिस से लड़ते हुए लखीमपुर पहुंच गईं थीं। जिसके बाद काफी चर्चा भी हुई कि प्रियंका उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री पद उम्मीदवार घोषित हो सकती हैं।

अब जब चुनाव को ज्यादा समय नहीं बचा है तब प्रियंका गांधी किस प्रकार से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत कर सकती हैं यह देखने वाला होगा। अभी उत्तर प्रदेश में बीजेपी से मुकाबले में मुख्य विपक्षी दलों में समाजवादी पार्टी को ही देखा जा रहा है।

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *