उपचुनाव नतीजे 2022: भाजपा सभी सीटों पर हारी, कांग्रेस,आरजेडी और टीएमसी की जीत

 BY- FIRE TIMES

बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की 4 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुए। इन चुनाव नतीजों में बीजपी का खाता नहीं खुल सका।

बंगाल की दोनों सीटों पर टीएमसी ने बड़ी जीत के साथ बीजेपी को मात दी है। टीएमसी ने अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा को आसनसोल लोकसभा सीट से मैदान में उतारा था। सिन्हा ने बीजेपी उम्मीदवार को एक बड़े अंतर से हराया है। आसनसोल में तृणमूल कांग्रेस ने पहली बार जीत हासिल की है। इससे पहले 2014 और 2019 में यहां बीजेपी ने जीत दर्ज की थी।

भाजपा से टीएमसी में आए बाबुल सुप्रियो को बालीगंज विधानसभा का उपचुनाव लड़ाया गया और उन्होंने भी बड़े अंतर से यह चुनाव जीता। यहाँ भाजपा की स्थिति काफी बेकार रही वह दूसरा स्थान भी नहीं हासिल कर पाई। दूसरा स्थान सीपीआई(म) की सायरा शाह हलीम ने हासिल किया।

बिहार में राजद ने बोचहां विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को बड़े अंतर से हराया। इस सीट पर मिली जीत के बाद विधायक बने अमर कुमार पासवान ने तेजस्वी यादव को जल्द ही मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया।

कांग्रेस ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर उत्तर निर्वाचन क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है। यहाँ पर कांग्रेस ने बीजेपी को बड़े अंतर से हराया है। महाराष्ट्र में कोल्हापुर उत्तर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार जयश्री जाधव ने बीजेपी उम्मीदवार को 19 हजार से अधिक वोटों से मात दी है।

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस ने 20,000 से अधिक वोटों से बाजी मारी है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक और पूर्व सांसद देवव्रत सिंह के पिछले साल नवंबर में निधन के बाद यह उपचुनाव जरुरी हो गया था।

2022 में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए। जिनमें चार राज्य वह जीतने में हासिल हुई लेकिन उसकी सीटें पिछली बार की तुलना में कम जरूर हो गईं। लेकिन उपचुनाव में बीजेपी का खाता न खुलना विपक्ष को जरूर 2024 के चुनाव के लिए राहत भरी खबर कह सकते हैं।

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *