BY – FIRE TIMES TEAM
पिछले 37 दिनों से दिल्ली की सीमा पर किसानों का आंदोलन जारी है। दिल्ली में इस समय कंपा देने वाली ठण्ड पड़ रही है। कुछ स्थानों पर तो पारा 1 डिग्री तक गिर गया है। जो कि इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है।
इसी बीच गाजीपुर बार्डर पर धरने पर बैठे एक किसान की मौत की खबर आ रही है। मृतक का नाम गलतान सिंह तोमर बताया जा रहा है। किसान दिल्ली के गाजीपुर बार्डर, सिंघु बार्डर और टिकरी बार्डर समेत कई स्थानों पर धरना दे रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः किसान आंदोलनः संत राम सिंह के बाद एक और पंजाब के 22 वर्षीय किसान ने की आत्महत्या
जानकारी के मुताबिक गलतान सिंह तोमर बागपत जिले के मोजिदबाद गांव के रहने वाले थे। वह करीब 65-70 वर्ष के थे, शुरूआती जांच में यह पता चला है कि उनकी मौत ठंड लगने के कारण हुई है। वह पहले दिन से ही आंदोलन से जुड़े हुए थे।
यह भी पढ़ेंः मोदी सरकार के राज में किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं: पप्पू यादव
आपको बता दें कि अब तक कई किसानों की मौत हो चुकी है। कुछ दिनों पहले सिंघु बार्डर पर धरने पर बैठे एक किसान की मौत हुई थी। उस व्यक्ति का नाम अजय मोर था। अजय की मौत भी ठंड लगने से हुई थी। अजय का शव भी उसी ट्राली से मिला था जहां पर वह धरने के दौरान सोए थे।
यह भी पढ़ेंः किसान आंदोलन में 11 किसानों की मौत के बाद राहुल ने मोदी से पूछा और कितने किसानों को देनी होगी आहुति