यूपीः यह कैसा पति? जिसने दोस्तों संग गैंगरेप किया, उसका वीडियो भी बनाया, और देह व्यापार करवाना चाहता था

BY – FIRE TIMES TEAM

गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने अपने पति और उसके चार दोस्तों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसका अश्लील वीडियो भी आरोपियों ने बना लिए हैं।

उसने पति पर देह व्यापार के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि डेढ़ साल पहले उसने क्षेत्र के एक युवक के साथ कोर्ट में विवाह किया था। शादी के बाद उनको एक पांच माह का बच्चा भी है।

यह भी पढ़ेंः यूपीः प्रयागराज के एक होटल मेंं ऑर्केस्ट्रा कलाकार के साथ गैंगरेप

आरोप है कि पति उससे कई दिनों से देह व्यापार करने का दबाव बना रहा था। जिसका वह विरोध कर रही थी। सोमवार को उसने चार दोस्तों के साथ जबरन दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बनाया।

मंगलवार को वह बच्चे को लेकर अपने रिश्तेदार के घर चली गई। आरोप है कि पीड़िता का पति रिश्तेदार के घर से बच्चे को उठा ले गया। महिला का कहना है कि पति अब उसे छोड़ दूसरी शादी करना चाहता है।

इस संबंध में हल्का दरोगा अश्वनी चौबे ने बताया कि तहरीर मिली है। और मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः उत्तर प्रदेश : क्या मिशन शक्ति एक ढोंग है?

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *