पश्चिम बंगाल: भाजपा की धमकी, केरल की तर्ज पर एक के बदले 4 को बनाएंगे निशाना

 BY- FIRE TIMES TEAM

पश्चिम बंगाल में अगले साल चुनाव होने हैं लेकिन वहां का माहौल अभी से खराब होने लगा है। कार्यकर्ताओं की हत्याएं अब आम हो गईं हैं। लगातार लोगों की जान जा रही है।

अब भाजपा नेताओं ने धमकी दी है कि वह अपने कार्यकर्ताओं की पिटाई तथा हत्या के मामले में केरल की तर्ज पर बदला लेंगे। एक भाजपा कार्यकर्ता पर हमले का बदला चार तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को निशाना बनाकर लिया जाएगा।

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष बिस्वाप्रियो रॉय चौधरी ने कल कोलकाता में एक सवांददाता सम्मेलन बुलाया था। यहीं पर उन्होंने हमले को लेकर चेतावनी दी।

दरअसल मुर्शिदाबाद जिला अध्यक्ष की कार पर कथित तौर पर बम हमला हुआ था। इसी हमले को लेकर रॉय ने टिप्पणी की और बोले कि विस्फोट में कार की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं थीं।

भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा, ‘हम हिंसा की राजनीति में विश्वास नहीं करते हैं, लेकिन अगर लोगों को लगता है कि हम चुपचाप अपने लोगों पर हमले होते और उन्हें मरते देखते रहेंगे तो वे गलत हैं’।

उन्होंने आगे कहा, ‘हम एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ता हैं। हम अन्याय का विरोध करते हैं, गलत के खिलाफ आवाज उठाते हैं। अगर वह काम नहीं करता है तो हम अन्याय का बदला लेने में संकोच नहीं करते हैं।’

आगे कहा, ‘अगर यही स्थिति बनी रही तो हम हर एक हमले के लिए चार लोगों को निशाना बनाएंगे।’

आपको बता दें कि केरल के बाद इस प्रकार के हमले पश्चिम बंगाल में देखने को मिल रहे हैं। यह भी एक संयोग ही है कि जहां बीजेपी मजबूत नहीं है वहाँ उनके कार्यकर्ताओं पर हमले होते हैं।

ऐसा नहीं कि बीजेपी सिर्फ इन दो राज्यों में ही ज्यादा कमजोर है। तमिलनाडु में भी वह काफी पीछे है लेकिन वहां कार्यकर्ताओं पर इसप्रकार से हमले नहीं होते हैं।

यह एक ऐसी राजनीति है जो सामने है वह असलियत नहीं है। इसके पीछे कई आयाम छुपे हुए हैं। एक हमले से पूरे देश की राजनीति को प्रभावित किया जा सकता है।

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *