हाथरस: कोई मेरे साथ नहीं आयेगा, मैं अकेला जा रहा हूँ: राहुल गांधी

 BY- FIRE TIMES TEAM
  • हाथरस जाने से राहुल-प्रियंका को UP पुलिस ने रोका।
  • UP पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई कार्यकर्ता घायल।
  • राहुल गांधी गिरे जमीन पर गिरे।
  • यूपी पुलिस ने राहुल से बदतमीजी की।
  • पुलिस ने मुझे मारकर गिराया- राहुल।
  • पुलिस ने मुझे धक्का मारा- राहुल गांधी।

हाथरस में दलित युवती की गैंगरेप के बाद हत्या ने काफी आक्रोश व्याप्त कर दिया है। पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया।

क्षेत्र में धारा144 लागू की गई है। पुलिस द्वारा यह बताने पर राहुल गांधी ने अकेले ही जाने की बात कही लेकिन फिर भी पुलिस ने उनकी नहीं सुनी।

इस मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘हाथरस जाने से हमें रोका। राहुल जी के साथ हम सब पैदल निकले तो बारबार हमें रोका गया, बर्बर ढंग से लाठियाँ चलाईं। कई कार्यकर्ता घायल हैं। मगर हमारा इरादा पक्का है। एक अहंकारी सरकार की लाठियाँ हमें रोक नहीं सकतीं। काश यही लाठियाँ, यही पुलिस हाथरस की दलित बेटी की रक्षा में खड़ी होती।’

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *