प्रदीप सिंह ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 में टॉप किया है।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2019 के परिणाम घोषित किए गए हैं। प्रदीप सिंह ने परीक्षा में टॉप किया है। महिला अभ्यर्थियों में डॉ. प्रतिभा वर्मा ने पहला स्थान दर्ज किया है।
साल 2019 की परीक्षा के माध्यम से विभिन्न सिविल सेवाओं में कुल 829 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। अंतिम परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
UPSC ने 2019 में आयोजित प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा के बाद फरवरी-अगस्त 2020 में आयोजित साक्षात्कार परीक्षण के परिणाम के आधार पर चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची घोषित की है।
ईडब्ल्यूएस कोटे से 78 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। यह कोटा 2019 में पहली बार सिविल सेवा परीक्षा में लागू हुए था।
साथ ही 11 उम्मीदवारों के परिणाम को रोक दिया गया है।
One comment
Pingback: सुल्तानपुर: प्रतिभा वर्मा ने सिविल्स में हासिल की तीसरे नंबर की रैंक, जिले का नाम रौशन किया - Fire Times Hind