UP : BJP मंत्री सतीश महाना की सभा में लोगों ने छोड़ दिए सांड

 BY- FIRE TIMES

यूपी में जानवरों की बड़ी समस्या है। किसानों की फसल को छुट्टा जानवर काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों की इस परेशानी का बीजेपी को बड़ा नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

समस्या इतनी विकट है कि लोग मंत्री साहब को भी नहीं छोड़ रहे। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री सतीश सहाना की सभा के दौरान ही लोगों ने सांड छोड़ दिए। माहौल अफरा तफरी वाला हो गया।

दरअसल मंत्री चुनाव प्रचार करने गए थे और एक सभा को संबोधित कर रहे थे। भाषण के बीच में ही सांड आ गए और मंत्री जी असमंजस में गाऊ माता के दर्शन की बात करने लगे। बहरहाल वह थोड़ा झिझक जरूर गए।

मंत्री साहब का असमंजस में होना लाजमी है। उन्होंने इसको साजिश बताया और साजिशकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही की बात भी कही।

 

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *