किसान आंदोलन समर्थन पर शुरू जुबानी जंग, सोशल मीडिया बना अन्तर्राष्ट्रीय अखाड़ा

BY – FIRE TIMES TEAM

देश की राजधानी दिल्ली की सीमा पर 2 महीने से ज्यादा का समय हो गया किसानों को आंदोलन करते हुए। इस दौरान कईयों किसानों की जान भी गई। और उन किसानों को खालिस्तानी, आतंकवादी, पाकिस्तानी जैसे शब्दों से नवाजा गया।

गणतंत्र दिवस पर जो हुआ, वह तो देश के साथ ही पूरी दुनिया ने देखा। उसके बाद दिल्ली की सीमा को देश की सीमा की तरह सुरक्षा से लैस कर दिया गया, इंटरनेट बैन हो गया।

और अब जब दुनिया के लोगों ने भी भारत के किसान आंदोलन को अपना समर्थन देना शुरू किया तो, उसे अन्तर्राष्ट्रीय प्रोपेगैंडा बताया जा रहा है। तमाम केन्द्रीय मंत्रियों के साथ-2 बॉलीवुड की हस्तियों ने भी अपने जवाबी तीर छोड़ना शुरू कर दिया है।

अगर हम कुछ नामों की बात करें तो इनमें केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और अभिनेता अनुपम खेर आगे हैं। जिनकी प्रतिक्रियायें कुछ हस्तियों को लेकर व्यक्तिगत तौर पर दिखाई दे रही है।

कौन सी हैं वो विदेशी हस्तियां जिन्होंने किसान आंदोलन का समर्थन किया-

जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग-

अन्तर्राष्ट्रीय पॉप स्टार रिहाना-

इसके तुरंत बाद कंगना रनौत ने रिहाना के ट्वीट का जवाब कई ट्वीट करके दिया।

 

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भतीजी और लेखिका मीणा ने भी भारत की राजधानी दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन किया है।

किसान आंदोलन पर टिप्पणियां करने वाली विदेशी हस्तियों पर एक्टर अनुपम खेर ने शायराना अंदाज में हमला बोला है। अनुपम खेर ने हैशटैग इंडिया टुगेदर और हैशटैग इंडिया अंगेस्ट प्रोपेगेंडा के साथ एक शेर लिखकर रिहाना, मिया खलीफा और ग्रेटा थनबर्ग जैसी हस्तियों पर वार किया है।

अनुपम खेर ने तंज कसते लिए लिखा है, ‘हमारे देश के अंदरूनी मामलों में दख़ल देने वाले कुछ विदेशियों के लिए यह शेर अर्ज़ है…। रिंदे ख़राब हाल को ज़ाहिद ना छेड़ तू , तुझको परायी क्या पड़ी अपनी नबेड तू…।’

इसके अलांवा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण , बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव, सड़क परिवहन राज्य मंत्री वीके सिंह, केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इसे इंटरनेशनल प्रोपेगेंडा करार दिया है।

मंत्रियों ने #IndiaTogether #IndiaAgainstPropaganda के हैशटैग के साथ ट्वीट भी किए।

यह भी पढ़ेंः Kangana का ट्विटर अकाउंट अस्थायी रूप से हुआ बंद, लिबरल्स को लिया निशाने पर

 

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *