पूर्व जज ने कहा 2 करोड़ लोगों की नौकरी चली गयी है मगर आप सिर्फ रिया चक्रवर्ती की रट लगाए हैं

 BY- FIRE TIMES TEAM

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के बाद से देश के प्रमुख न्यूज़ चैनल पर यह मुख्य मुद्दा बनकर रह गया है। रिया चक्रवर्ती अभी सिर्फ आरोपी बनाई गई हैं लेकिन न्यूज़ चैनल ने उन्हें पहले से ही दोषी बताने का काम किया है।

पिछले दो महीने से भी ज्यादा समय से लगातार सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या को लेकर डिबेट हो रही हैं। सीबीआई जांच कर रही है लेकिन बावजूद उसके चैनल टीआरपी के चक्कर में नए-नए ऐंगल बताने का काम कर रहे हैं।

लॉकडाउन के बाद से ही देश में समस्याओं का अंबार लगा पड़ा है जिनमें बेरोजगारी, व्यापार, हत्या, किसान और बाढ़ जैसे अहम मुद्दे हैं। बावजूद इसके मुख्य धारा की मीडिया को सिर्फ रिया चक्रवर्ती, कांग्रेस के अध्यक्ष पद का मुद्दा ही दिख रहा है।

अब इसको लेकर उच्चतम न्यायालय के पूर्व जज मार्केंडेय काटजू ने भी ट्वीट के माध्यम से हमला किया है। उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम के ट्वीट पर जवाब दिया, ‘मार्च महीने से २ करोड़ भारतीय लोगों की नौकरी चली गयी है मगर आप लोग सिर्फ रिया चक्रवर्ती, प्रशांत भूषण और कांग्रेस में संकट की रट लगाए हैं’।

उधर कांग्रेस ने इस मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाते हुए बीजेपी एंगल की भी जांच की मांग कर दी है। सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले में संदीप सिंह का नाम आने पर कांग्रेस ने फ़िल्म बनाने वाली कंपनियों की भी मांग की।

CNN NEWS 18 के अनुसार 1 सितंबर से 23 दिसंबर 2019 के बीच संदीप सिंह ने  महाराष्ट्र बीजेपी कार्यालय में फ़ोन करके 53 बार बात की। चैनल ने दावा किया कि बढ़ते दबाव के कारण संदीप लंदन भी भाग सकता था।

यह भी पढ़ें: पूर्व जज ने कहा; जमातियों पर आरोप हिटलर के नाज़ी मंत्री गोएबल्स के एक सिद्धांत जितना बड़ा झूठ

  1. कांग्रेस के नए आरोपों के बाद सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला अब नए मोड़ पर आ गया है। नशे के कारोबार को लेकर भी हर रोज नए आरोप लग रहे हैं।

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *