कांग्रेस के बर्ताव से नाराज वरिष्ठ अभिनेत्री विजयशांति BJP में होंगी शामिल

 BY- FIRE TIMES TEAM

फ़िल्म जगत से राजनीति में आईं अभिनेत्री विजयशांति ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। विजयशांति सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो जाएंगी।

इंडिया टुडे में छपी खबर के अनुसार पार्टी के शीर्ष सूत्रों ने इसकी पुष्टि कर दी है।

विजयशांति सोमवार को नई दिल्ली में भाजपा में शामिल होने के बाद गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगी। तेलंगाना भाजपा के प्रमुख बांदी संजय कुमार दिल्ली से हैदराबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

आपको बता दें कि विजयशांति 2014 में कांग्रेस में शामिल हुई थीं। 2014 में ही तेलंगाना आंध्र प्रदेश से काटकर एक नया राज्य बनाया गया था।

अभी अक्टूबर में फ़िल्म जगत से आने वाली खुशबु सुंदर ने कांग्रेस छोड़ दी थी और भाजपा महासचिव सीटी रवि, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा और पार्टी के अन्य सदस्यों की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए थे।

ख़ुशबू सुंदर ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद “दमन” का आरोप लगाते हुए भाजपा में शामिल हुईं थीं। वह भी 2014 में कांग्रेस में शामिल हुई थीं।

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *