by-FIRE TIMES TEAM
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने दबाव में आकर जहर खा लिया था। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। उसे नजदीकी अस्पताल से रिफर करके मुरादाबाद भेजा गया।महिला के पति का कहना है की आरोप वापस लेने के लिए पुलिस दबाव डाल रही है। इस वजह से महिला ने जहर का सेवन किया महिला के इस कृत्य के बाद आईजी ने तुरंत एक्शन लिया और पुलिसकर्मियों को गिरफ्त में ले लिया है।
14 अक्टूबर को यह घटना सामने आई की एक सिपाही गांव में ही स्थित उसकी दुकान पर आता जाता था। पति के घर पर ना होने पर उसकी पत्नी के साथ अश्लील हरकतें करता था। महिला का आरोप है की 11 अक्टूबर को उसके घर में घुस आया और अपने तमंचे के बल पर दबंगई दिखाई और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया और अपने मोबाइल पर उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली।
उसके बाद 13 अक्टूबर को फिर से यही कृत किया गया था। उस वक्त घर पर पति भी मौजूद था तो सिपाही ने उसे भगा दिया महिला की तहरीर पर पुलिस ने 14 अक्टूबर को दुष्कर्म के आरोपी अमित कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी एसपी ने 15 अक्टूबर को सिपाही को निलंबित कर दिया। शुक्रवार को पीड़िता ने पटवारी थाने में अपना बयान दर्ज करवाया था। उसके पति का कहना है कि घर जाने के बाद उसने जहर खा लिया जहां इलाज के बाद मुरादाबाद रेफर कर दिया गया डॉक्टरों के मुताबिक महिला ने चूहा मारने वाली दवा का सेवन किया था।
उसके बाद से महिला के पास प्रतिदिन 10-15 बार फोन आ रहे थे। इलाके में कई लोग उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव डाल रहे थे। शुक्रवार को जब उसकी पत्नी ने अपना बयान थाने में दर्ज कराया तो 2 घंटे तक उसे थाने में बैठाए रखा गया। एक महिला कांस्टेबल ने पीड़िता को अपने पति को छोड़ देने की सलाह देने लगी और कहा कि कहीं दूसरी जगह शादी कर लो। हालांकि पुलिस इस आरोप को खारिज करने में लगी हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी अरुण कुमार सिंह ने पीड़िता को सीआरपीसी धारा 161 के तहत बयान दर्ज करते हुए उसके साथ हुए घटना को न्याय दिलाने की बात कही है और कहां है आरोपी के ऊपर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
One comment
Pingback: पीएम ने चीन, पाकिस्तान के साथ युद्ध की तारीख तय कर ली है: यूपी भाजपा अध्यक्ष - Fire Times Hindi