COVID-19: भारत में एक दिन में 14,516 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए, कुल संख्या पहुंची 4 लाख के पास

BY- FIRE TIMES TEAM

भारत में शनिवार को COVID-19 मामलों में सबसे अधिक उछाल देखा है, पिछले 24 घंटों में 14,516 सकारात्मक मामले दर्ज किए गए, जो अब तक के उच्चतम मामले हैं।

इसके साथ भारत में कुल कोरोना मामले 3,95,048 तक पहुंच गए हैं, (केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों से पता चला)।

पिछले नौ दिनों से मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है और इसके साथ भारत में प्रत्येक दिन 10,000 से अधिक COVID-19 पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 375 लोगों की मौत के साथ, कुल 12,948 लोगों की इस महामारी की वजह से मौत हो चुकी है।

लगातार 11 वें दिन, सही होने वाले मरीजों की संख्या – 2,13,830 – सक्रिय लोगों की तुलना में अधिक रही – 168,269।

महाराष्ट्र देश में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव केस वाला राज्य बना, जिसमें कुल मामलों में एक लाख का आंकड़ा पार किया है – 124,331 मामले, जिनमें 5,894 मौतें हुईं हैं।

अकेले महाराष्ट्र ने महामारी के कारण पिछले 24 घंटों में 3,827 नए COVID​​-19 मामले दर्ज किए हैं।

तमिलनाडु, जो दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य है, ने 2,115 मामलों में स्पाइक देखी, जो कुल मिलाकर 54,449 है।

राष्ट्रीय राजधानी में कुल मामले 53,116 दर्ज किए गए। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 3,137 मामलों की रिकॉर्ड वृद्धि हुई है और कुल 2,035 मौतें हुई हैं।

10,000 से अधिक मामलों वाले राज्यों में गुजरात में 26,141 मामले और 1,618 मौतें, उत्तर प्रदेश (15,785), राजस्थान (14,156), मध्य प्रदेश (11,582) और पश्चिम बंगाल (13,090) शामिल हैं।

जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार, वैश्विक COVID-19 मामलों की कुल संख्या 8.6 मिलियन से अधिक हो गई है, जबकि मृत्यु 4,60,000 के करीब है।

शनिवार सुबह तक, कुल मामलों की संख्या 86,39,023 थी, जबकि मारने वालों की संख्या बढ़कर 4,59,437 हो गई, विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया।

सीएसएसई के अनुसार, 22,19,976 मामलों और 1,19,099 मौतों के साथ, अमेरिका दुनिया में सबसे ज्यादा COVID-19 संक्रमण और घातक परिणाम के साथ जारी है।

ब्राज़ील 1,032,913 संक्रमण और 48,954 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है।

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *