BY- FIRE TIMES TEAM
लॉकडाउन के बीच पुलिस और आम नागरिक के बीच झड़प काफी बढ़ती जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस पर हमला करने वालों पर रासुका लगाने का आदेश दिया है। बावजूद इसके पुलिस पर हमले बढ़ते ही जा रहे हैं।
नया मामला उत्तर प्रदेश के बनारस का है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र भी है। यहाँ लंका-रवींद्रपुरी कॉलोनी मार्ग पर स्थित शराब की दुकान के पास मंगलवार रात एक मकान से शराब बिक्री की सूचना पर पहुंची पुलिस को लोगों ने बंधक बना लिया।
हिंदुस्तान में छपी खबर के अनुसार घटना की जानकारी के बाद लंका थाने से फोर्स ने मौके पर पहुंच कर पुलिस कर्मियों को छुड़ाया। मौके से एक युवक गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने कल्लू नामक युवक के साथ ही कुल छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। जिनमें तीन महिलाएं हैं।
जिस युवक को हिरासत में लिया गया था उसके घर की औरतें भी लाम बंद हो गईं थीं। इन औरतों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की।
One comment
Pingback: प्रधानमंत्री का भाषण, जैसे नई बोतल में पुरानी जहरीली शराब: माकपा – Fire Times Hindi