‘अर्नब मानवता का दुश्मन है’ ट्विटर पर क्यों ट्रेंड हुआ?


BY- FIRE TIMES HINDI


महाराष्ट्र के पालघर में दो साधुओं समेत उनके एक ड्राइवर की भीड़ द्वारा हत्या कर दी गई। गांव के कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इस भीड़ हत्या को लेकर देश भर में हिंदू-मुस्लिम खूब हो रहा है। दूसरी ओर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख सफाई दे चुके हैं कि हत्या में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और वो सभी हिन्दू ही हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने भी जनता से आग्रह किया है कि इस घटना को हिंदू-मुस्लिम कर साम्प्रदायिक माहौल न खराब करें। इन सब के बावजूद अभी भी लोग भड़काऊ भाषण दे रहे हैं।

इसी घटना को लेकर टीवी चैनल आर. भारत के चीफ एडिटर अर्नब गोस्वामी एक बहस करा रहे थे। बीच में वह कांग्रेस के प्रवक्ता से सोनिया गांधी को लेकर सवाल करने लगते हैं जिसमें वह अपनी भाषाई मर्यादा खो देते हैं।

सोनिया गांधी को लेकर वह इटली तक चले जाते हैं। पादरी और मौलाना को भीड़ हत्या द्वारा मारने संबंधी सवाल करने लगते हैं।

अब कांग्रेस भी इस मुद्दे को लेकर टीवी पत्रकार पर एफआईआर कर जवाब दे रही है। उत्तर प्रदेश से लेकर छत्तीसगढ़ और राजस्थान तक कई शिकायतें पत्रकार के खिलाफ हो चुकी हैं।

लोग गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। दूसरी ओर अर्नब अभी भी झुकने को तैयार नहीं हैं। वह संतों को न्याय दिलाने के लिए अपने को आगे कर रहे हैं।

लोग अब सोशल मीडिया पर अर्नब को लेकर काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग अर्नब के साथ भी खड़े हैं।

ट्विटर पर ‘अर्नब को गिरफ्तार करो’, ‘अर्नब मानवता का दुश्मन है’ ट्रेंड करवा रहे हैं।

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *