BY – FIRE TIMES TEAM
लॉकडाउन के 55 दिनों के बाद भी कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। फिलहाल देश में कोरोना वायरस का प्रकोप थमता नजर नही आ रहा है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार देश में बीते 24 घण्टे में कोरोना के 5079 नये केस दर्ज किए गए हैं। जिससे कुल मामले बढ़कर 1,00,734 हो गए हैं, जिनमें 58,360 कोरोना संक्रमित सक्रिय मामले हैं, और 39,217 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 3,157 हो गई है, इनमें पिछले 24 घण्टे में 136 लोगों की मौतें भी दर्ज हैं।
यह भी पढ़ेंःCOVID-19: जुलाई अंत तक भारत में कोरोना वायरस के मामले चरम पर होंगे
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 48 घण्टों के भीतर 10,000 से भी ज्यादा मामले सामने आये हैं। भारत में 1 लाख की आबादी पर कोरोना वायरस के 7.1 मामले हैं। जबकि विश्व स्तर पर यह आंकड़ा एक लाख पर 60 है। भारत में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की दर 38.39 फीसदी है।
राज्यों की स्थिति –
प्रदेश कुल केस
महाराष्ट्र – 35,058
गुजरात – 11,746
तमिलनाडु – 11,760 –
दिल्ली – 10,054
राजस्थान – 5,507
मध्य-प्रदेश – 5,243
उत्तर – प्रदेश – 4,605
पश्चिम बंगाल -2,825
आन्ध्र प्रदेश -2,432
पंजाब – 2,073
तेलंगाना -1,529
बिहार -1,423
जम्मू-कश्मीर -1,289
कर्नाटक -1,246
हरियाणा -910
ओडिशा -896
केरल -630
झारखण्ड -277
चंडीगढ़ -191
त्रिपुरा -167
उत्तराखण्ड – 98
असम – 104
हिमांचल प्रदेश -86
छत्तीसगढ़ -95
लद्दाख -45
अंडमान-निकोबार -33
गोवा -37
मेघालय -13
पुदुचेरी -12
मणिपुर -7
मिजोरम -1
अरूणांचल प्रदेश -1