BY- FIRE TIMES TEAM
पंजाब के अंबाला शहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक पुरुष को महिलाओं ने स्कूल जाते समय लड़कियों को छेड़ने की वजह से पहले निर्वस्त्र किया और बाद में उसकी पिटाई की।
अंबाला के जैन बाज़ार इलाके में स्कूल के पास उस शख्स की पिटाई की गई जहां वह लड़कियों को छेड़ता था। छेड़छाड़ इस हद तक बढ़ गई थी कि इस वजह से छात्राओं ने स्कूल जाने से इनकार कर दिया था।
उस व्यक्ति पर अश्लील इशारे करने का आरोप लगाया गया है।
पिटाई के बाद में उस शख्स को पुलिस के हवाले कर दिया गया और पुलिस ने उसपर प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
इस बीच, ट्वीटर और फेसबुक पोस्ट पर यह दावा करते हुए वीडियो वायरल किया जा रहा है कि वह शख्स मुस्लिम है। हालांकि, द प्रिंट द्वारा किए गए तथ्य की जांच का दावा है कि यह मुस्लिम व्यक्ति नहीं है।
#Haryana के अंबाला में एक शान्तिप्रिय समुदाय के युवक ने 5 साल की लड़की से रेप करने की कोशिश की जिसमें वहां की महिलाओं ने पकड़ कर उसको नंगा करके घुमाया। ऐसे घिनौनी सोच वाले व्यक्ति को त्वरित कार्यवाही करते हुए फांसी पर लटका देना चाहिए, जिंदा रहा तो …… । #Muslims pic.twitter.com/T1poJmlFvQ
— Yasshveer Raghav (@iyashveerraghav) January 21, 2020
इसके अलावा, महिलाओं का दावा है कि आरोपी का नाम पवन उर्फ सोनू है।
नाराज महिलाओं का कहना है कि उन्होंने जो कुछ भी किया है उसके लिए वे बहुत खुश हैं।
दूसरी तरफ, ट्विटर के कुछ लोगों का कहना है कि महिलाओं को कानून को हाथ में नहीं लेना चाहिए था और इस हद तक पुरुष का अपमान नहीं करना चाहिए था।