कानपुर: मामूली विवाद में BJP नेता ने लड़की को मार दी गोली

 BY- FIRE TIMES TEAM

उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था लाचार होती जा रही है। अपहरण, हत्या और बालात्कार जैसे अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश का कानपुर भी पिछले कुछ दिनों से अपराध को लेकर चर्चा में रहा है। पहले अपहरण फिर हत्या अब बीजेपी नेता द्वारा एक लड़की पर गोली चलाने की खबर सामने आई है।

नर्वला थाना क्षेत्र के दलपतपुर गांव में एक मामूली विवाद के बाद बीजेपी के नेता ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चला दी जिसके कारण एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। लड़की को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है अभी उसकी हालत स्थिर है।

क्या था मामला: दलपतपुर गांव में शिवदास एक किराने की दुकान चलाते हैं। इस दुकान के पास ही गांव के रहने वाले संजय शुक्ला नाम के एक शख्स से शिवदास का झगड़ा हो गया था। उस समय झगड़ा शांत हो गया था और संजय ने बाद में देख लेने की धमकी दी थी।

रविवार की रात संजय शुक्ला ने अपने दो अन्य साथियों के साथ शिवदास की दुकान में धावा बोल दिया। दुकान को तोड़ता देख शिवदास की 20 वर्षीय लड़की सरिता बीच बचाव करने लगी।

इसी बीच अपने को बीजेपी नेता बताने वाले संजय शुक्ला ने गोली चला दी जो सरिता के दाएं हाथ पर लगी। जिसके बाद गांव के अन्य लोग भी मौके पर आ गए। पुलिस भी एक घंटे में मौके पर पहुंच गई। सरिता को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

नवभारत टाइम्स के अनुसार संजय शुक्ला जिन दो अन्य साथियों के साथ मौके पर गया था उनका नाम कमलकांत और प्रमोद शुक्ला है। गांव वालों ने बताया कि संजय शुक्ला कमर में पिस्टल लगा कर और बीजेपी नेता बता कर गांव वालों को रौब दिखाता है।

संजय पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारिसी को अपना रिस्तेदार बताता है। वर्तमान में अनिल शुक्ल बीजेपी में ही हैं। गांव में लगभग सभी से उसका विवाद होता रहता है। गांव कुर्मी बाहुल्य क्षेत्र है।

 

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *