शाहिद आफरीदी के विवादित बयान पर भारतीय क्रिकेटरों के बाद जावेद अख्तर भी भड़के

BY – FIRE TIMES TEAM

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद आफरीदी के पीएम मोदी पर दिए आपत्तिजनक बयान पर बॉलीवुड गीतकार जावेद अख्तर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक ट्वीट के जरिए जावेद अख्तर ने कहा कि, ” आफरीदी वाकई में कामेडी कर रहे हैं। मैंने शाहिद आफरीदी के दिए उपदेशों को देखा – बहुत गंभीर किस्म का मजाक था। अब ये हमें उपदेश दे रहे हैं। धर्म और राजनीति को मिलाया नहीं जाना चाहिए। एक कहावत है कि दूसरे की आंख का तिनका देखने वाले खुद अपनी आंख का शहतीर नहीं देखते।”

असल में क्या है मामला –

दरअसल भारतीय फिल्ममेकर अशोक पंडित ने शाहिद आफरीदी का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में शाहिद एक भीड़ को सम्बोधित करते हुए कश्मीर और पीएम मोदी के बारे विवादित बयान देते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में आफरीदी कहते हैं, “कोरोना से बड़ी बीमारी मोदी के दिल और दिमाग में है और वह बीमारी मजहब की बीमारी है। उस बीमारी को लेकर वह सियासत कर रहे हैं और हमारे कश्मीरी भाई-बहनों और बुजुर्गों के साथ जुल्म कर रहे हैं। उन्हें इसका जवाब देना होगा।”

यह भी पढ़ेंःकोरोना संकट में मंदिर जाकर शाहिद अफरीदी ने की पाकिस्तानी हिंदुओं की मदद, लोग बोले असली हीरो

ऐसा पहली बार नही है कि शाहिद आफरीदी कश्मीर या भारतीय पीएम मोदी पर विवादित बयान दे रहे हैं। इससे पहले भी फरवरी में इसी पूर्व कप्तान ने कहा था कि, ” जब तक मोदी सत्ता में हैं, भारत-पाकिस्तान के संबंध नहीं सुधर सकते। मोदी की सोच नकारात्मक है। भारत और पाकिस्तान के संबंध सिर्फ एक इंसान के कारण खराब हुए हैं। और यह हम नही चाहते थे।”

जावेद अख्तर के अलांवा हरभजन सिंह, शिखर धवन, गौतम गंभीर जैसे क्रिकेटरों ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हरभजन सिंह ने यहां तक कहा कि शाहिद आफरीदी बीमार आदमी हैं। स्टार आफ स्पिनर इतना भड़के कि कहा, ” जरूरत पड़ने पर बंदूक भी उठा लूंगा।”

 

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *