IPL 2020: 7 साल बाद केकेआर हारी अपने पहले मुकाबले में! जानिए वो 5 कारण जिसने मुंबई को दिलाई जीत

 BY- FIRE TIMES TEAM

क्रिकेट में कभी भी कुछ भी हो सकता है। आईपीएल-2020 के चौथे मुकाबले में भी कुछ ऐसा देखने को मिला जिसने केकेआर के लिए बहुत कुछ बदल दिया।

आईपीएल के पिछले सात साल से केकेआर अपना पहला मैच जीतती आ रही लेकिन मुम्बई इंडियन के प्लेयरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस बार विराम लगा दिया। 2013 के बाद यह पहला मौका है जब केकेआर किसी सीजन में अपना पहला मैच हार गई हो।

केकेआर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 195 रन बनाए। लक्ष्य का पीछे करने उतरी केकेआर 20 ओवर में 9 विकेट पर 146 रन ही बना पाई।

क्या रहे मैच के 5 टर्निंग प्वाइंट:

1. सर्यकुमार की शानदार पारी जिसने मुंबई इंडियंस की पारी को मोमेंटम दिया।

2. हिटमैन रोहित शर्मा की पारी जिसने पूरी इनिंग्स को संभाल कर रखा।

3. जसप्रीत बुमराह के शुरू के 3 ओवर में मात्र ५ रन देना।

4. कोलकाता नाइटराइडर्स की शुरुआत बहुत धीमी होना।

5. बुमराह के एक ओवर में मॉर्गन और रसेल का आउट होना।

आपको बता दूं कि मुंबई इंडियंस ने संयुक्त अरब अमीरात पहली जीत हासिल की है। इससे पहले वह कुल 6 मैच यहाँ खेल चुकी है लेकिन एक भी मैच नहीं जीत पाई।

आईपीएल-2020 की टीम लिस्ट वाली अंक तालिका में अब मुंबई पहले नंबर पर पहुंच गई है। अंक तालिका में दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स है। कोलकाता नाइटराइडर्स इस लिस्ट में सबसे नीचे पहुंच गई है।

इस मैच में कई और भी रिकॉर्ड बने जिसमें से एक रोहित शर्मा के आईपीएल में कुल 200 छक्कों के मारने का बन गया। रोहित ने 6 छक्के और 3 चौके की मदद से 54 गेंद में 80 रन बनाए।

यह भी पढ़ें: चेन्नई ने मुंबई को हराया! वो 5 कारण जिससे CSK ने बाजी मारी

आईपीएल2020 का अगला मुकाबला 24 सितंबर को किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच  खेला जाएगा।

 

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *