आईपीएल-2020 का आज यानी एक अक्टूबर को मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया। मुम्बई ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 191 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 148 रन ही बना सकी। मुम्बई ने इस मैच को 25 रन से जीता।
मैच के हाइलाइट्स:
1. रोहित शर्मा का शानदार अर्द्ध शतक। 45 बॉल पर 70 रन जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल हैं।
2. हार्दिक पांड्या की धुआंधार बल्लेबाजी। 11 बॉल पर 30 रन।
3. पोलार्ड की आतिशी पारी। 20 बॉल पर 47 रन।
4. पंजाब के ऊपरी क्रम का खराब प्रदर्शन।
5. बुमराह की धारदार गेंदबाजी। 4 ओवर में 18 रन 2 विकेट।
मुम्बई इंडियंस की तरफ से रोहित शर्मा ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया जिसकी वजह से कुल आंकड़ा 191 तक पहुंचा। रोहित शर्मा ने 45 बॉल पर 70 रन बनाए और चक्का मारने के चक्कर में ही आउट हुए।
मुम्बई के आखरी 5 ओवर बेहद महत्वपूर्ण साबित हुए। 15 ओवर तक मुम्बई का स्कोर 3 विकेट पर 102 रन था। उस समय रोहित शर्मा 39 गेंद पर 49 रन बनाकर खेल रहे थे। मतलब आखिरी की 6 बालों पर उन्होंने 21 रन बनाए और मुंबई ने 5 ओवर में 89 रन।
मुम्बई की जीत में पोलॉर्ड और और हार्दिक पांड्या की साझेदारी किसी चमत्कार से कम नहीं थी। दोनों आखरी में 23 बॉलों पर 67 रन टीम के लिए बना डाले जो कि एक बड़ा आंकड़ा है। पोलॉर्ड ने 20 बॉलों पर 47 रन तो पांड्या ने 11 गेंद पर 30 रन की धुँवाधार पारी खेलकर नाबाद रहे।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने शुरुआत काफी बेहतर की। मयंक अग्रवाल और केएल राहुल ने टीम को मजबूत शुरुआत देते हुए 4 ओवर में 37 रन की साझेदारी की। लेकिन उसके बाद लगातार विकेट गिरते गए।
6 ओवर में 41 रन पर पंजाब के दो विकेट गिर गए। 9वें ओवर में कप्तान केएल राहुल को राहुल चाहर ने बोल्ड कर मैच को मुंबई के कब्जे में करवा दिया। राहुल 19 गेंद पर सिर्फ 17 रन ही बना पाए। इसके बाद क्रीज पर आए ग्लेन मैक्सवेल भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए।
पंजाब के एकाएक विकेट गिरते गए और 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 109 रन ही बना सकी। 124 रन पंजाब के 8 विकेट गिर गए। इसके बाद पंजाब के लिए यह मैच जीतना असंभव ही नहीं नामुमकिन भी था। क्योंकि तब पंजाब को 8 गेंद पर 67 रन बनाने थे मतलब सभी 8 बॉल पर छक्के भी पड़ते तो भी न बन पाते।
अंततः 20 ओवर में पंजाब 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 143 रन ही बना सकी। किंग्स इलेवन पंजाब 48 रन से करारी सिकस्त मिली।
One comment
Pingback: डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प हुए कोरोना पॉजिटिव - Fire Times Hindi