COVID-19: भारत में एक दिन में 2003 मौतें हुईं जो अब तक सबसे अधिक हैं, कुल मामले 3.54 लाख के पार

BY- FIRE TIMES TEAM

बुधवार स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले  24 घंटों में भारत में COVID-19 से हुई अभी तक सबसे अधिक 200,3 मौतें और कुल मिलाकर अभी तक होने वाली मौतों की संख्या 11,000 से अधिक हो हो चुकी है।

मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कम से कम 10,974 नए मामले दर्ज किए गए हैं, लगातार छठे दिन 10,000 से अधिक मामलों की वृद्धि देखी गई है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 30 जनवरी को पहला कोविद-19 का मामला सामने आया था और अब तक कुल 11,903 लोगों ने जानलेवा बीमारी के कारण दम तोड़ दिया है।

लगातार नौवें दिन, रिकवरी (1,86,934) की संख्या सक्रिय (1,55,226) की तुलना में अधिक रही। भारत रिकवरी रेट भी 50 फीसदी के आंकड़े को पार कर गई है।

महाराष्ट्र अभी भी देश में सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला राज्य है, जिसमें कुल मामले एक लाख के पार हैं – 1,13,445 मामले, जिनमें 5,537 मौतें शामिल हैं।

अकेले महाराष्ट्र ने COVID-19 के 2701 ताजा मामलों के साथ पिछले 24 घंटों में 1,409 लोगों की मौत की सूचना दी।

48,019 मामले तमिलनाडु और 44,688 COVID-19 मामले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में है।

दिल्ली ने पिछले 24 घंटों में 1,837 मौतों के साथ 1,859 मामलों की वृद्धि देखी।

10,000 से अधिक मामलों वाले राज्यों में 24,576 मामलों के साथ गुजरात और 1,533 मौतें, उत्तर प्रदेश (14,091), राजस्थान (13,216), मध्य प्रदेश (11,083) और पश्चिम बंगाल (11,909) शामिल हैं।

भारत में COVID-19 के कुल मिलाकर 3,54,065 मामले दर्ज किए गए हैं।

जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार, COVID-19 मामलों की वैश्विक संख्या 8.1 मिलियन से अधिक हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 4,41,000 से अधिक हो गई है।

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *