ईशान किशन के जरिये धोनी ने भेजा था मैच जीतने का प्लान, कोहली ने कर दिया था अनसुना

 BY- FIRE TIMES

इंडिया और पाकिस्तान का मैच कुछ ज्यादा ही चर्चा का विषय बन जाता है। इस बार भी टी20 वर्ल्ड कप में यही हुआ। पाकिस्तान से हार के बाद कई खिलाड़ियों को भारतीय फैन्स ने टारगेट पर लिया।

इसमें सबसे ज्यादा टारगेट पर जो रहे वह हैं मोहोम्मद शमी। कुछ लोगों ने तो उनको पाकिस्तान जाने की नसीहत दे डाली। हालांकि लोगों ने शमी के पक्ष में भी खूब लिखा।

यही नहीं सोशल मीडिया पर लोगों ने यहां तक लिखा कि धोनी की बात कोहली मान लेते तो पाकिस्तान को शिकस्त दी जा सकती थी।

लोगों ने कहा कि ब्रेक के बीच जब ईशान किशन मैदान पर आते थे तो धोनी उनको हर बार प्लान बताकर भेजते थे लेकिन कोहली ने उनकी बातों को अनसुना कर दिया।

कुछ लोगों ने यह भी कहा कि आखरी में जब ईशान मैदान पर गए थे तब धोनी ने उनको एक प्लान बताकर भेजा था जिसको विराट कोहली ने अनसुना कर दिया था।

खैर ये क्रिकेट है जिसमें जीतने पर हीरो और हारने पर तुरंत विलन बना दिया जाता है। जीत पर उत्साहित होना बेहतर है लेकिन हार पर टीम का हौसला कम करना कहाँ तक सही है।

क्या सच में विराट ने धोनी की बात नहीं मानी?

टीम इंडिया टॉस हार गई इसलिए उसको पहले बैटिंग करना पड़ा। इस दौरान टीम के विकेट बहुत तेजी से गिरे। फैंस को उम्मीद थी कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कोई रणनीति जरूर बना लेंगे। ऐसे में जब ईशान किशन बार बार किसी बहाने से मैदान पर आकर विराट से बात कर रहे थे। तब भी समझ में आ रहा था कि आगे की रणनीति की योजना पर काम हो रहा है।

लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ अलग ही बाते कही जा रहीं है। कुछ लोगों ने लिखा धोनी ने विराट से कहा की हार्दिक को ही पहले आना चाहिए। लेकिन विराट लेफ्ट राइट कॉम्बिनेशन के तहत काम करना चाह रहे थे इसलिए उन्होंने संदेश भिजवाया कि अगर वह आउट होते है तब हार्दिक और ऋषभ पंत के आउट होने पर जडेजा क्रीज पर आयेंगे। फैंस का मानना है कि विराट ने धोनी की रणनीति को फॉलो नहीं किया। जिसके चलते टीम इंडिया मैच हार गई।

 

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *