भाजपा विधायक बोले, मैंने अपने राजनीतिक जीवन में इतना भ्र्ष्टाचार नहीं देखा, जितना इस समय देख रहा हूँ

 BY-FIRE TIMES TEAM

उत्तर प्रदेश की शासन व्यवस्था को लेकर विपक्ष तो हमलावर है ही अब सत्ताधारी पार्टी के विधायक भी मैदान में आ गए हैं। प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव के अलावा अब बीजेपी के विधायक ने ही भ्रष्टाचार को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हरदोई जिले के गोपमऊ विधानसभा से विधायक श्याम प्रकाश ने अपनी एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से वर्तमान में व्याप्त भ्रष्टाचार पर सवाल किया है।

उन्होंने लिखा, ‘मैंने अपने राजनीतिक जीवन में इतना भ्र्ष्टाचार नहीं देखा, जितना इस समय देख और सुन रहा हूं। जांच अधिकारी खुद जाकर वसूली कर लेता है।’

सत्ताधारी विधायक के इसप्रकार से सवाल करने के बाद लोग अचम्भित हो गए हैं। वह अब सरकार की कार्यशैली को लेकर ही तंज कसने लगे हैं।

यह भी पढ़ें: बीजेपी के 100 नेताओं की कोरोना जांच में 75 निकले पॉजिटिव; तेजस्वी बोले ये किस जमात के लोग हैं?

सवाल यह भी है कि जब सत्ताधारी पार्टी का विधायक ही भ्रष्टाचार को लेकर बोलने लगे तब वह हकीकत में कितना होगा इसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता।

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *