ग्लोबल हंगर इंडेक्स: पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल से भी बुरी स्थिति में भारत

 BY- FIRE TIMES

ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022 की रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट भारत के लिए चिंताजनक है। हालात ऐसे हैं कि पड़ोसी देश भी भारत से बेहतर स्थिति में हैं। केवल अफगानिस्तान ही ऐसा देश है एशिया का जो कि भारत से भी बुरी स्थिति में है।

भारत इस बार की रैंकिंग में 123 देशों में से 107 वें स्थान पर है, जो कि पिछली बार वाली रिपोर्ट से 6 स्थान खिसक गया है। पिछले साल भारत 116 देशों में 101वें स्थान पर था।  इससे पहले 2020 में, भारत 107 देशों में 94वें स्थान पर था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 29.1 के स्कोर के साथ भारत में भूख का स्तर गंभीर है। हालांकि, पिछले रुझानों को देखते हुए, 2014 में 28.2, 2007 में 36.4 और 2000 में 38.8 की तुलना में इस स्कोर में थोड़ा सुधार हुआ है।

भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बच्चों के स्टंटिंग की दर 35 से 38 प्रतिशत के बीच है, जिसमें अफगानिस्तान की दर इस क्षेत्र में सबसे अधिक है।

भारत में अल्पपोषण का प्रसार 2018-2020 में 14.6 प्रतिशत से बढ़कर 2019-2021 में 16.3 प्रतिशत हो गया। रिपोर्ट में कहा कि वैश्विक स्तर पर कुल 828 मिलियन लोगों में से भारत में 224.3 मिलियन लोग कुपोषित हैं।

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *