BY – FIRE TIMES TEAM
साल 2020 गुजरने वाला है। बात अगर फिल्मों की करें तो कोरोना के चलते लॉकडाउन में फिल्में भी ऑनलाइन प्लेटफार्म पर रिलीज हुई। इसमें ओटीटी ने खूब नाम कमाया। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर ओरिजनल कंटेंट देखने को मिले, जिसे फिल्मफेयर सम्मानित कर रहा है।
ओटीटी के लिए फिल्मफेयर ने Flyx Filmfare OTT Awards 2020 की शुरुआत की है, जिसके विनर्स की घोषणा आज की जा रही है। कोई दो राय नहीं कि यहां पाताल लोक, पंचायत, सेक्रेड गेम्स का बोलबाल रहा है। इन सीरिज ने कई अवार्ड्स अपने नाम किये हैं।
यह पहली बार हो रहा है जब ओटीटी कंटेंट के लिए अवार्ड्स दी जा रही है, लिहाजा यह सभी कलाकारों और सिनेमाप्रेमी के लिए बेहद खास है। पिछले एक साल में कई सीरिज ऐसी आई हैं, जिसने दर्शकों पर अपना छाप छोड़ा है।
यहां जहां दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन और वायरल फीवर के प्रोडक्शन तले बनी कॉमेडी सीरीज ‘पंचायत’ की धूम रही। वहीं, अनुष्का शर्मा के बैनर तले बनी ‘पाताल लोक’ भी कई अहम पुरस्कार जीत चुकी है।
यहां देंखे विनर्स लिस्ट-
बेस्ट सीरिज- पाताल लोक
बेस्ट डाइरेक्टर- अविनाश अरुण और प्रोसित रॉय (पाताल लोक)
बेस्ट सीरिज (क्रिटिक)- द फैमिली मैन
बेस्ट डाइरेक्टर (क्रिटिक)- कृष्णा डीके और राज निदिमोरु (द फैमिली मैन)
बेस्ट एक्टर (ड्रामा सीरिज)- जयदीप अहलावत (पाताल लोक)
बेस्ट एक्ट्रेस (ड्रामा सीरिज)- सुष्मिता सेन (आर्या)
बेस्ट एक्टर (ड्रामा सीरिज, क्रिटिक)- मनोज बाजपेयी (द फैमिली मैन)
बेस्ट एक्ट्रेस (ड्रामा सीरिज, क्रिटिक)- प्रियमणी (द फैमिली मैन)
बेस्ट एक्टर (कॉमेडी सीरिज)- जितेन्द्र कुमार (पंचायत)
बेस्ट एक्ट्रेस (कॉमेडी सीरिज)- मिथिला पारकर (लिटिल थिंग्स 3)
बेस्ट एक्टर (कॉमेडी सीरिज, क्रिटिक)- ध्रुव सहगल (लिटिल थिंग्स 3)
बेस्ट एक्ट्रेस (कॉमेडी सीरिज, क्रिटिक)- सुमुखी सुरेश (पुष्पावली-2)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, मेल (ड्रामा सीरिज)- अमित साध (ब्रीद)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, फीमेल (ड्रामा सीरिज)- दिव्या दत्ता (स्पेशल ऑप्स)
बेस्ट एक्टर, मेल (वेब ओरिजनल फिल्म)– नवाजुद्दीन सिद्दिकी (रात अकेली है)
बेस्ट एक्टर, फीमेल (वेब ओरिजनल फिल्म)- तृप्ति दीमरी (बुलबुल)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (वेब ओरिजनल फिल्म)- राहुल बोस (बुलबुल)
बेस्ट फिल्म (वेब ओरिजिनल)- रात अकेली है
नॉमिनेशन-
भोंसले (सोनी लाइव) बुलबुल (नेटफ्लिक्स) चिंटू का बर्थडे (ज़ी 5) चोक्ड – पैसा बोलता है (नेटफ्लिक्स) रात अकेली है (नेटफ्लिक्स)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल), कॉमेडी – रघुबीर यादव, पंचायत
नॉमिनेशन-
ऋषिकेष जोशी, ब्रीथ इंटू द शैडोज़ रघुबीर यादव, पंचायत राहुल देव, हूज़ योर डैडी श्रीकांत वर्मा, ब्रीथ इंटू द शैडोज़
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (फीमेल), कॉमेडी- नीना गुप्ता (पंचायत)
नॉमिनेशन-
एहसास चानना (हॉस्टल डेज़) नीना गुप्ता (पंचायत) समृद्धि दीवान (द ऑफिस सीज़न 2) तृप्ति खामकर (हम तुम एंड देम..बच्चों के साइड इफेक्ट्स)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (फीमेल), वेब ओरिजनल फिल्म- सीमा पाहवा (चिंटू का बर्थडे)
नॉमिनेशन-
आकांक्षा रंजन कपूर, गिल्टी (नेटफ्लिक्स) हीबा शाह, घोस्ट स्टोरीज़ (नेटफ्लिक्स) सीमा पाहवा, चिंटू का बर्थडे (ज़ी 5) सुरेखा सिकली, घोस्ट स्टोरीज़ (नेटफ्लिक्स) शिवानी रघुवंशी, रात अकेली है (नेटफ्लिक्स)
बेस्ट कॉमेडी सीरिज- पंचायत
नॉमिनेशन-
अमित टंडन – फैमिली टंडनसीज़, लिटिल थिंग्स सीज़न 3 पंचायत, रोहन जोशी – वेक एंड बेक
बेस्ट प्रॉडक्शन डिजाइन (सीरीज)– रजनीश हेदाओ (The Forgotten Army- Azaadi Ke Liye)
नॉमिनेशन–
अन्ना इपे (आर्या) धीरज भरमाकर, संदेश गोंधलेकर और प्रसाद नातुस्कर (State Of Siege: 26/11 ) रजनीश हेदाओ (The Forgotten Army- Azaadi Ke Liye ) सुनील निगवेकर (बार्ड ऑफ ब्लड)
बेस्ट एडिटिंग (सीरिज)– प्रवीण काठीकुलोथ (स्पेशल ऑप्स)
नॉमिनेशन-
अभिजीत देशपांडे और संगीत वार्गीश (बेताल), खुशबू राज और अभिमन्यु चौधरी (आर्या), मनीष जेटली (शी), नितिव वैद्य, अंतरा लाहिरी और संगीत वार्गीश (बार्ड ऑफ ब्लड), प्रवीण काठीकुलोथ (स्पेशल ऑप्स)
बेस्ट डायलॉग– सुमित अरोड़ा, सुमन कुमार, राज निदिमुरू, कृष्णा डीके (द फैमिली मैन)
नॉमिनेशन-
चंदन कुमार – पंचायत नीरज पांडे, दीपक किंगरानी, बेनज़ीर अली फिदा – स्पेशल ऑप्स सुदीप शर्मा, सागर हवेली, हार्दिक मेहता, गुंजित चोपड़ा – पाताल लोक सुमित अरोड़ा, सुमन कुमार, राज निदिमुरू, कृष्णा डीके – द फैमिली मैन तृषांत श्रीवास्तव – जामताड़ा – सबका नंबर आएगा
बेस्ट ओरिजनल स्टोरी– सुदीप शर्मा, सागर हवेली, हार्दिक मेहता और गुंजित चोपड़ा (पाताल लोक)
नॉमिनेशन-
चंदन कुमार, पंचायत गौरव शुक्ला, असुर मयंक शर्मा, विक्रम तुली, भवानी अइय्यर, अरशद सैयद – ब्रीथ इंटू द शैडोज़ राज निदिमुरू, कृष्णा डीके – द फैमिली मैन सुदीप शर्मा, सागर हवेली, हार्दिक मेहता, गुंजित चोपड़ा – पाताल लोक