BY – FIRE TIMES TEAM
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि अपराधी या तो अपराध छोड़ दें या फिर प्रदेश। इसी तरह के निर्देश भी मुख्यमंत्री के द्वारा दिया जाता है। किसी के ऊपर रासुका तो किसी का घर गिराया जाता है। चाहे वो मुख्तार अंसारी हों या फिर बिकरू के विकास दूबे।
लेकिन फिर भी यूपी में अपराधी बेखौफ हैं और आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। एक तरफ लूट की वारदातों में शामिल बदमाशों को पुलिस मुथभेड़ में गोली मारकर अस्पताल मेें भर्ती कराती है। वहीं दूसरी ओर बदमाश सिर उठाकर खाकी को चुनौती देते हुए अपराध कर रहे हैं।
ताजा मामला मेरठ का है जहांं एक गुड़ व्यापारी को शुक्रवार तड़के सुबह गोली मार दी गई। व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इस घटना से परिजनों के साथ-2 व्यापारियों में रोष है। पुलिस इस घटना को अंजाम दिये जाने के मकसद की तलाश कर रही है। परिजनों और व्यापारी के सम्पर्क में आने वालों से पूछताछ की जा रही है।
यह घटना मेरठ जिले के थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र की है। जहां पर बाइक सवार दो युवको ने व्यापारी सुनील गुप्ता को उस समय गोली मार दी जब वह किसी काम से जा रहे थे।
इस तरह की घटनाओं के अलांवा महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म की घटनायें प्रतिदिन आ रही हैं। उसकेे बाद पुलिस की लापरवाही से पीड़ितों को अपनी जान भी गंवानी पड़ रही है।