BY – FIRE TIMES TEAM
मामला अलीगढ़ के एक सरकारी अस्पताल का है जहां एक डॉक्टर ने कोरोना मरीज के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। कोरोना मरीज की शिकायत पर आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक शिकायत करने वाली युवती एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। कोरोना पॉजिटिव होने पर वह अलीगढ़ के पं दीन दयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में 19 जुलाई को भर्ती हुई थी।
आरोपी ने अपने आरोप में कहा है कि जब मंगलवार रात को 30 वर्षीय डॉक्टर तुफैल अहमद उसके वार्ड में आए और सामान्य जाँच के बहाने गलत तरीके से हाथ लगाया और प्राइवेट पार्ट भी टच किया। बुधवार की सुबह भी डॉक्टर ने दोबारा ऐसी हरकत दोहराई। जिसके बाद युवती ने यह घटना अपने परिजनों को बताई।
परिजनों ने थाने जाकर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया। उसके बाद पुलिस ने डॉक्टर को एक होटल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड से गिरफ्तार किया। जहां वह ड्यूटी के बाद आराम कर रहा था।
डीएम चन्द्रभूषण सिंह ने कहा कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ आगे की कार्यवाही की जायेगी।
One comment
Pingback: दिल्ली: 14 वर्षीय लडकी का कोविड अस्पताल में हुआ यौन उत्पीड़न, बनाया गया वीडियो - Fire Times Hindi