BY- FIRE TIMES TEAM
शुक्रवार को एक दिन में 7,300 से अधिक नए COVID -19 मामलों के साथ भारत में एक दिन में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं।
1 लाख COVID-19 के पॉजिटिव केस होने के बाद चुनिंदा देशों के अध्ययन किये जाने से पता चलता है कि भारत में COVID-19 के मामलों की दैनिक विकास दर ईरान, फ्रांस, स्पेन और जर्मनी से अधिक हो चुकी है लेकिन रूस, ब्राज़ील, और अमेरिका की तुलना में अभी कम है।
18 मई को भारत में 1,00,328 मामले दर्ज किए गए थे। मात्र 10 दिनों में, 65,000 से अधिक नए मामले सामने आने के बाद 28 मई को COVID-19 के 1,65,799 मामले भारत में दर्ज किए गए।
उपलब्ध डेटा के अनुसार भारत में COVID-19 की औसत दैनिक विकास दर 6.5% दर्ज की गई है।
इसके विपरीत, ईरान, फ्रांस, स्पेन और जर्मनी जैसे देश जो इस महामारी की चपेट में आये वहां COVID-19 के 1 लाख मामले आने के बाद पॉजिटिव मरीजों की रफ्तार धीमी हो गई।
उदाहरण के लिए जर्मनी की बात करें तो, 5 अप्रैल को 1 लाख COVID-19 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि की गई थी।। 28 मई को या 53 दिन बाद, यहां 82,000 नए मामले सामने आए, जो 1.54 प्रतिशत की दैनिक वृद्धि दर से थे।
इसी तरह, फ्रांस, जहां 8 अप्रैल को 1 लाख मामले सामने आए थे, 50 दिन बाद 28 मई को 1.86 लाख मामले हो गए यानी औसत विकास दर 1.72% थी।
लेकिन रूस, ब्राजील और अमेरिका की हालत COVID- 19 के मामलों में भारत की तुलना में बहुत खराब हैं।
27 मार्च को 1 लाख मामले सामने आने के बाद से अमेरिका में औसत दैनिक विकास दर 29.5% थी; ब्राजील में 13.25% और रूस में 10.25% थी।
भारत में COVID-19 के मामलों में अधिक उछाल लॉक डाउन में ढील देने, बाजार खोलने, प्रवासियों को उनके गृह प्रदेश भेजने के बाद सामने आया है।
One comment
Pingback: कोरोना संक्रमण: फ्रांस को पीछे छोड़ दुनिया का सातवां देश बना भारत – Fire Times Hindi