COVID-19: उत्तर प्रदेश में ग्रीन जोन में शुरू होगा अब बस का सफर, निर्देश जारी

BY- FIRE TIMES TEAM

गृह मंत्रालय द्वारा नई गाइडलाइन जारी करने के बाद उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा प्रदेश के ग्रीन जोन जनपदों में परिवहन निगम की सामान्य बसों के संचालन की तैयारी शुरु कर दी है।

परिवहन निगम प्रवक्ता के अनुसार COVID-19 संक्रमण को रोकने के लिए गृह मंत्रालय द्वारा निर्धारित निर्देशों के आधार पर प्रदेश में घोषित ग्रीन जोन के जनपदों में सामान्य बसों का संचालन शुरु किया जा सकता है।

इसके मद्देनजर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक डॉ. राज शेखर द्वारा बसों को चलाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को ग्रीन जोन के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों के मार्गों पर बस सेवाओं को फिर से शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

निर्देशों में कहा गया है कि किसी ग्रीन जोन जनपद से सीमावर्ती ग्रीन जोन जनपद हेतु बस सेवा शुरू की जा सकती है। इसके अलावा प्रदेश के किसी दो ग्रीन जनपद के मध्य बस सेवा संचालित की जा सकती है।

निगम के प्रबन्ध निदेशक डॉ. राज शेखर ने निगम अधिकारियों को ग्रीन जोन जनपद के अन्तरगत स्थित बस स्टेशनों को प्रति दिन दो बार सेनेटाइज कराने, प्रत्येक ट्रिप के संचालन से पूर्व बस को सेनेटाईज किये जाने तथा बसों पर तैनात चालको, परिचालकों को निर्धारित वर्दी में ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही चालक, परिचालकों को हर हाल में मास्क का प्रयोग किया जाना अनिवार्य होगा। परिचालक द्वारा मास्क के साथ हैण्ड ग्लब्स का भी प्रयोग करना जरुरी होगा।

निगम प्रवक्ता के अनुसार परिवहन निगम अधिकारियों, कर्मचारियों की प्रतिदिन थर्मल स्क्रीनिंग करायी जाएगी।

इसके अलावा यात्रियों को प्रवेश से पूर्व मास्क लगाने, मास्क ना होने पर रुमाल अथवा गमछा मुंह पर बांधने के बाद ही यात्रा की अनुमति होगी।

यात्रियों के उपयोग के लिए पांच सौ एमएम का हैण्ड सेनेटाइजर प्रत्येक बस में उपलब्ध होगा।

परिचालक द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बस में यात्रा से पूर्व प्रत्येक यात्री का हैण्ड सेनेटाइज कराया जाए।

प्रवक्ता के अनुसार कोविड संक्रमण के मानकों के आधार पर भविष्य में जनपदों के जोन श्रेणी में परिवर्तित होने की स्थिति में संचालन के संबन्ध में तद्नुसार जिला प्रशासन सम्पर्क कर उचित निर्णय लिया जाएगा।

इसके अलावा दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करानवे के लिए निगम प्रशासन द्वारा प्रत्येक बस स्टेशनों की निगरानी के लिए डिपो स्तर पर कोविड टास्क फोर्स का गठन किया गया है।

Like Our Facebook Page Click Here

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *