BY – FIRE TIMES TEAM
उत्तर प्रदेश में बसपा को अपना जनाधार बचाए रखने की चुनौती बनी हुई है। इसका अनुमान यूपी में हाल ही में हुए उपचुनाव को देखकर लग जाता है। जिसमें बसपा अपना खाता खोलने में भी नाकाम रही है।
साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी ने पिछड़ों को साधने के लिए एक नए प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को नियुक्त किया है।
आपको बता दें कि भीम राजभर मऊ जिले से ताल्लुक रखते हैं, इससे पहले वे आजमगढ़ मंडल के पिछड़े समाज में पार्टी के मूवमेंट को चलाते रहे हैं। वे आजमगढ़ मंडल के जोनल कोऑर्डिनेटर रहे हैं।
भीम राजभर को मुनकाद अली की जगह नियुक्त किया गया है। भीम से पहले राजभर समाज से आने वाले राम अचल राजभर भी प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका निभा चुके हैं। राम अचल अम्बेडकर नगर जिले से आते हैं।
यह जानकारी बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट करके दिया। उन्होंने लिखा कि श्री भीम राजभर यूपी में अति पिछड़े वर्ग में राजभर समाज के पार्टी मूवमेंट के कर्मठ और अनुशासित सिपाही हैं। मऊ जिला निवासी श्री भीम राजभर को प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने की बधाई एवं शुभकामनाएं।
यूपी में अति-पिछड़े वर्ग (ओबीसी) में राजभर समाज के पार्टी व मूवमेन्ट से जुड़े पुराने, कर्मठ एवं अनुशासित सिपाही श्री भीम राजभर, निवासी ज़िला मऊ (आज़मगढ़ मण्डल) को बी.एस.पी. उत्तर प्रदेश स्टेट यूनिट का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनको हार्दिक बधाई व शुभकामनायें।
— Mayawati (@Mayawati) November 15, 2020
One comment
Pingback: केंद्र और योगी सरकार देश के संविधान और लोकतंत्र की 'हत्या' कर रही है: यूपी बसपा प्रमुख भीम राजभ